एक्सप्लोरर

'मैं महाराष्ट्र के लुटेरों की...', चुनाव के बीच उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को लेकर क्यों खाई शिवाजी महाराज की कसम?

Maharashtra Election 2024: शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र से मेरा खून का रिश्ता है. मैं महाराष्ट्र के लुटेरों का समर्थन करने के बारे में सपने में भी नहीं सोचूंगा.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच उद्धव ठाकरे ने एमएनएस चीफ राज ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की कसम खाते हुए कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से महाराष्ट्र के लुटेरों की मदद नहीं करूंगा या उनकी मदद करने वालों की भी मदद नहीं करूंगा.

दरअसल, अपने एक इंटरव्यू में दादर-माहिम सीट से अमित ठाकरे की उम्मीदवारी को लेकर उद्धव ने कहा, " महाराष्ट्र से भी मेरा खून का रिश्ता है. महाराष्ट्र मेरा परिवार है. मैं महाराष्ट्र के लुटेरों का समर्थन करने के बारे में सपने में भी नहीं सोचूंगा. कोरोना काल में मैंने जिस परिवार की जिम्मेदारी ली, उस परिवार को लूटा जा रहा है. डबल-ट्रिपल इंजन महाराष्ट्र के लुटेरे हैं, जो भी उनका समर्थन करते हैं, वे लुटेरे हैं."

इस बार राज ठाकरे मेरे पास नहीं आए- उद्धव ठाकरे 
उद्धव ने कहा, "उन्होंने मेरी बीमारी का भी मजाक उड़ाया था. भगवान न करें, जिन्होंने मेरी आलोचना की उन्हें उस पल या उस स्थिति का अनुभव अवश्य हुआ होगा. क्या मैं उन लोगों की मदद करूं, जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया. उन्होंने उनकी मदद की, जिन्होंने मेरी पार्टी तोड़ दी." उद्धव ने आगे कहा, "राज ठाकरे इस बार मेरे पास नहीं आए, मैं निजी मामलों में नहीं जाना चाहता."

वहीं बीजेपी पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा, "बीजेपी को नवाब मलिक को लेकर अपना रुख बताना चाहिए. उनको अपना उम्मीदवार घोषित किया है. यह क्या है? अगर नरेंद्र मोदी ने नवाज शरीफ के यहां केक खाया तो उन्होंने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया? देश के दुश्मन का केक खाने पर उन्हें पार्टी से क्यों नहीं निकाला गया?" महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: किसने गिराई MVA सरकार? 'अजित पवार ने किया चौंकाने वाला खुलासा', संजय सिंह का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
Maharashtra: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
महाराष्ट्र: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
Mumbai News: मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
Mumbai News: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान
मुंबई: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget