एक्सप्लोरर

'अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मामला दर्ज हो', संजय राउत ने क्यों की ये मांग?

Maharashtra Election 2024: अजित पवार ने पूर्व गृह मंत्री दिवंगत आरआर पाटिल पर करोड़ों के कथित सिंचाई घोटाले में उनके खिलाफ खुली जांच का आदेश देने का आरोप लगाया था. इसके बाद संजय राउत ने उन्हें घेरा.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बुधवार (30 अक्टूबर) को कहा कि गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन करने के लिए महाराष्ट्र के दोनों उपमुख्यमंत्रियों अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए.

राउत की इस टिप्पणी से एक दिन पहले अजित पवार ने अविभाजित एनसीपी के अपने सहयोगी और पूर्व गृह मंत्री दिवंगत आरआर पाटिल पर करोड़ों रुपये के कथित सिंचाई घोटाले में उनके खिलाफ खुली जांच का आदेश देने का आरोप लगाया था. 

अजित पवार ने क्या लगाया था आरोप?

अजित पवार ने मंगलवार को सांगली जिले के तासगांव में आयोजित एक रैली में आरोप लगाया था कि पाटिल ने खुली जांच का आदेश देकर उनकी पीठ में छुरा घोंपा था. उन्होंने दावा किया था कि फडणवीस ने 2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें वह फाइल दिखाई थी, जिसमें जांच के आदेश से संबंधित पाटिल की टिप्पणियों का जिक्र था. 

फडणवीस ने गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया- राउत

संजय राउत ने पाटिल को एक ईमानदार और कुशल गृह मंत्री बताते हुए कहा, ''उन्होंने कभी कुछ गलत नहीं किया था. देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को फाइल दिखाकर गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया. इन मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा कैसे की जा सकती है? शपथ के उल्लंघन के लिए राज्यपाल को फडणवीस और अजित पवार के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश देना चाहिए.''

MVA में बागियों को लेकर क्या बोले संजय राउत?

महाविकास अघाड़ी में बागियों के सवाल पर भी संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि गठबंधन में यह होता रहता है. हम साथ बैठेंगे और बागियों को मनाने की कोशिश करेंगे. एमवीए महाराष्ट्र विधानसभा की उन 90 प्रतिशत सीट पर बागियों को मनाने में सफल रही है, जहां से इन नेताओं ने गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन दाखिल किया था. उन्होंने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवारों ने 96 सीट पर पर्चा दाखिल किया है.

बता दें कि महाराष्ट्र में मंगलवार (29 अक्टूबर) को पर्चा भरने की प्रक्रिया खत्म होने तक राज्य की 288 विधानसभा सीट के लिए लगभग 8,000 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Exclusive: क्या सुप्रिया सुले बन सकती हैं महाराष्ट्र की CM? आदित्य ठाकरे ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget