एक्सप्लोरर

पूर्व सांसद सुभाष वानखेड़े पर उद्धव गुट की शिवसेना का बड़ा एक्शन, इस आरोप में किए गए सस्पेंड

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना यूबीटी ने हिंगोली से पूर्व सांसद सुभाष वानखेड़े को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने बागियों पर बड़ा एक्शन लिया है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आदेश पर हिंगोली से पूर्व सांसद सुभाष वानखेड़े को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. शिवसेना (यूबीटी) के केंद्रीय कार्यालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ये जानकारी दी गई है.

उद्धव ठाकरे ने इससे पहले भी बागियों पर कारवाई की है. ठाकरे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पांच नेताओं को निष्कासित कर दिया था. इनमें भिवंडी के पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे, विश्वास नांदेकर, चंद्रकांत घुगुल, संजय अवारी और प्रसाद ठाकरे शामिल हैं.

इसके अलावा, वाणी विधानसभा के जिला प्रमुख विश्वास नांदेक, ज़री तालुका प्रमुख चंद्रकांत घुगुल, मारेगांव तालुका प्रमुख संजय अवारी, यवतमाल जिले के वाणी तालुका प्रमुख प्रसाद ठाकरे को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.

उद्धव ठाकरे ने दिया था अल्टीमेटम
गौरतलब है कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 4 नवंबर को नाम वापसी का अंतिम दिन था. शिवसेना यूबीटी समेत एमवीए के अन्य सहयोगी दलों में भी कई नेता ऐसे थे जिन्होंने बागी होते हुए निर्दलीय पर्चा भरा था. ऐसे में एमवीए के घटक दलों के प्रमुख शरद पवार (एनसीपी एसपी) और उद्धव ठाकरे (शिवसेना यूबीटी) ने अपने बागी नेताओं को आखिरी मौका देते हुए अल्टीमेटम दिया था.

उन्होंने कहा था कि अगर समय रहते नाम वापस नही लिए गए तो पार्टी की ओर से सख्त एक्शन लिया जाएगा. इस बीच कई नेताओं ने नाम वापस तो ले लिए थे, लेकिन कई अपने फैसले पर अड़े रहे. अब उद्धव ठाकरे की पार्टी ने इन नेताओं पर एक्शन लिया है. बता दें महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी.

ये भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के नारे 'कटेंगे तो बटेंगे' पर अजित पवार ने उठाए सवाल, शिंदे गुट का क्या है रुख?

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget