एक्सप्लोरर

कुणाल कामरा के कॉल रिकॉर्डिंग की होगी जांच, स्टूडियो बंद करने का ऐलान, पढ़ें 10 बड़ी बातें

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा की टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. तोड़फोड़ मामले में आरोपियों को जमानत मिल गई है. राज्य मंत्री ने कहा कि कॉल रिकॉर्डिंग की जांच होगी.

जाने माने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बिना नाम लिए शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को कथित तौर पर 'गद्दार' कहा. एक शो का वीडियो क्लिप कामरा ने अपने एक्स हैंडल पर भी शेयर किया है. इसमें उन्होंने जो टिप्पणियां की हैं, उस पर महाराष्ट्र में बवाल हो गया.

1. स्टूडियों में तोड़फोड़

कुणाल कामरा का वीडियो सामने आने के बाद जिस स्टूडियों हैबिटैट कॉमेडी क्लब में वीडियो शूट हुआ वहां पर शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की. इसके साथ ही उन्होंने कामरा को चेतावनी भी दी.

2. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जमानत

स्टूडियो में तोड़फोड़ के मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. कुछ ही घंटों में सोमवार (24 मार्च) को उन्हें जमानत भी मिल गई. सभी 12 आरोपियों को मुंबई का बांद्रा कोर्ट ने 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी.

कुणाल कामरा के कॉल रिकॉर्डिंग की होगी जांच, स्टूडियो बंद करने का ऐलान, पढ़ें 10 बड़ी बातें

3. हैबिटेट स्टूडियो बंद

शिवसेना कार्यकर्ताओं की तोड़फोड़ बाद हैबिटेट स्टूडियो ने इसे बंद करने का ऐलान किया. बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता रविवार रात होटल यूनिकॉन्टिनेंटल के बाहर इकट्ठा हुए थे. यहीं पर क्लब है. हैबिटैट क्लब में ही विवादास्पद इंडियाज गॉट लैटेंट शो को शूट किया गया था.

कुणाल कामरा के कॉल रिकॉर्डिंग की होगी जांच, स्टूडियो बंद करने का ऐलान, पढ़ें 10 बड़ी बातें

4. कुणाल कामरा ने क्या कहा?

विवाद होने के बाद मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को संपर्क किया. सूत्रों की मानें तो कॉमेडियन ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे होश में ये बयान दिया. उन्हें अपने बयान पर किसी तरह का कोई पछतावा या खेद नहीं है.

5. स्टूडियो पर BMC की कार्रवाई

जिस स्टूडियो में कुणाल कामरा का शो शूट हुआ वहां की छत पर बीएमसी ने तोड़ने की कार्रवाई की. स्टूडियो को खार की पुलिस ने सील किया हुआ है ऐसे में स्टूडियो पर तोड़फोड़ की कार्रवाई प्रशासन की तरफ से नहीं की गई.

6. सीएम फडणवीस ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कॉमेडी करने का अपना अधिकार है. हमारे ऊपर भी व्यंग करिए. जानबूझकर अगर अपमानित किया गया तो उसे सहन नहीं किया जाएगा. 


कुणाल कामरा के कॉल रिकॉर्डिंग की होगी जांच, स्टूडियो बंद करने का ऐलान, पढ़ें 10 बड़ी बातें

7. कुणाल कामरा के कॉल रिकॉर्डिंग की होगी जांच

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि कॉमेडियन कुणाल कामरा की कॉल रिकॉर्डिंग, सीडीआर और बैंक स्टेटमेंट की भी जांच की जाएगी. पता लगाया जाएगा कि इसके पीछे कौन है?

8. उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुणाल कामरा ने कुछ गलत नहीं कहा है. 'गद्दारों' को गद्दार कहना किसी पर हमला करने जैसी बात नहीं है. जो गद्दार है वो गद्दार है.

9. सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित

कुणाल कामरा के बयान के बाद महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों में खूब हंगामा देखने को मिला. कई बार सदन की कार्यवाही को रोकना पड़ा. विधानसभा में शिवसेना विधायकों ने कुणाल कामरा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

10. कुणाल कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज

कामरा के विवादित बयान पर शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. कामरा के खिलाफ 353(1)(बी) (सार्वजनिक उत्पात संबंधी बयान) और 356(2) (मानहानि) समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget