एक्सप्लोरर

Maharashtra: कल्याण का अगला सासंद कौन होगा, बीजेपी नेता रविंद्र चव्हाण ने किया नाम का खुलासा

Maharashtra politics: रवींद्र चव्हाण ने कहा कि श्रीकांत शिंदे वर्तमान में कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं. वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से राजग के उम्मीदवार होंगे और चुनाव भी जीतेंगे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता रवींद्र चव्हाण ने रविवार को कहा कि कल्याण के मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे अगले चुनाव में इसी सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार होंगे और वह विजयी होंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे की उम्मीदवारी को चव्हाण का समर्थन इस निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवारी को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना और बीजेपी के स्थानीय नेताओं के बीच तनातनी की पृष्ठभूमि में आया है. चव्हाण और कुछ स्थानीय बीजेपी नेताओं ने पिछले दिनों मुंबई महानगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कल्याण सीट को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे और कल्याण सांसद पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया था.

रवींद्र चव्हाण ने क्या कहा? 
चव्हाण ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल को बताया, ‘इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि हम आगामी सभी चुनावों में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे. श्रीकांत शिंदे वर्तमान में कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं. वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से राजग के उम्मीदवार होंगे और चुनाव जीतेंगे. उन्होंने कल्याण डोंबिवली नगर निगम के मेयर पद को साझा करने की बीजेपी की लंबे समय से लंबित मांग को भी दोहराया, जहां चुनाव लंबित हैं.

चव्हाण ने कहा, पहले सीट साझा करने का निर्णय लिया गया था, हालांकि बीजेपी और शिवसेना ने 2017 में स्थानीय चुनाव अलग-अलग लड़ा था. हालांकि 2019 के विधानसभा चुनावों में, मेयर की सीट बीजेपी के साथ साझा नहीं की गई. हम इस बार निकाय चुनाव के बाद मेयर का पद बीजेपी को आवंटित करने का अनुरोध करेंगे.

राजू पाटिल ने दिया बयान  
वहीं बतादें कि, कल्याण लोकसभा सीट एक बार फिर चर्चा में है. कल्याण लोकसभा सीट से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के विधायक राजू पाटिल ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ये सारी चर्चाएं वहीं से शुरू हुई हैं. मनसे विधायक राजू पाटिल ने कहा कि, कल्याण लोकसभा की प्रगति बीजेपी उम्मीदवार की ओर बढ़ रही है. कल्याण लोकसभा पहले से बीजेपी की थी. लेकिन जिस वक्त बीजेपी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी, उन्होंने आगे बताया कि,  आनंद दिघे साहब ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया था. अब कहीं न कहीं यह दिख रहा है कि बीजेपी को बढ़त मिल रही है, मुझे नहीं लगता कि वे मौका जाने देंगे, राजू पाटिल ने कहा. अब बीजेपी नेता रवींद्र चव्हाण ने इस पर सफाई दी है.


ये भी पढ़ें: Maharashtra Flood: नागपुर में आसमान से बरसी आफत, बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 4 की मौत, वीडियो में देखें तबाही का मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget