एक्सप्लोरर

Ideas of India Summit: 'उन्हें 25 साल तक भाइयों की तरह माना, लेकिन...', उद्धव ठाकरे को लेकर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा

Ideas of India Summit 2024: देवेंद्र फडणवीस ने आइडियाज ऑफ इंडिया समिट में उद्धव ठाकरे को लेकर कई बड़े दावे किए. उन्होंने महाराष्ट्र में जीत का दावा भी किया है.

Ideas of India Summit 3.0: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का राज्य में अजित पवार के गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ रणनीतिक और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना के साथ भावनात्मक गठबंधन है. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी को सत्ता विरोधी लहर का सामना नहीं करना पड़ रहा है और उन्हें विपक्ष पर निशाना साधने की जरूरत नहीं है. फडणवीस मुंबई में ‘एबीपी नेटवर्क’ के कार्यक्रम ‘भारत का विचार’ समिट 3.0 में ‘सहयोगात्मक संघवाद : राज्यों का मत’ विषय पर बोल रहे थे.

क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
महाराष्ट्र में राजनीतिक समझौतों पर बात करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘हम राकांपा के साथ रणनीतिक गठबंधन में हैं और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ हमारा भावनात्मक गठबंधन है.’’ उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार को तीसरा कार्यकाल मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी को सत्ता विरोधी लहर का सामना नहीं करना पड़ता. हमें विपक्ष पर निशाना साधने की जरूरत नहीं है.’’ महाराष्ट्र में सरकार के बारे में फडणवीस ने कहा, ‘‘शरद पवार ने गठबंधन से संबंधित बातचीत का नेतृत्व करने के लिए अजित पवार को जिम्मा दिया था. बाद में अजित पवार बीजेपी से की गई प्रतिबद्धताओं से पीछे नहीं हट पाये.’’

उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
अजित पवार और राकांपा के कई शीर्ष नेता पिछले साल शरद पवार द्वारा स्थापित पार्टी से अलग हो गए थे और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और बीजेपी के सत्तारूढ़ गठबंधन से हाथ मिला लिया था. पिछले विधानसभा चुनावों के बाद अलग हुई शिवसेना और बीजेपी के बीच संबंध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें 25 वर्ष तक भाइयों की तरह माना. वह उद्धव ठाकरे जी ही थे जिन्होंने सभी दरवाजे बंद किये.’’ आगामी चुनावों में राज्य में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर फडणवीस ने कहा, ‘‘चुनौतियां हैं लेकिन हम पिछले दो बार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.’’

मुख्यमंत्री से उप मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका में हुये बदलाव को लेकर फडणवीस ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के रूप में मैंने अपने कार्यकाल के दौरान जो एजेंडा चलाया था, मैं उप मुख्यमंत्री के रूप में भी उस पर अमल करने में सक्षम हूं.’’

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: घमासान के बीच भाई अजित पवार की बैठक में पहुंची सुप्रिया सुले, क्या है मुद्दा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
Maharashtra: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर
महाराष्ट्र: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर
पाकिस्तान के शहजाद भट्टी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, पुणे में 66 लोगों से पूछताछ
पाकिस्तान के शहजाद भट्टी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, पुणे में 66 लोगों से पूछताछ

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget