एक्सप्लोरर

Ideas of India: देवेंद्र फडणवीस का बड़ा खुलासा, 'शरद पवार से गठबंधन पर बात हो गई थी, अजित पवार को आगे किया और फिर...'

Ideas of India 3.0: देवेंद्र फडणवीस आज ABP न्यूज़ के कार्यक्रम आइडियाज ऑफ इंडिया समिट में आये हुए थे. उन्होंने मौजूदा सियासी घटनाक्रम से लेकर शिवसेना, कांग्रेस और NCP से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए.

Ideas of India Summit 2024: मुंबई में इस वक्त ABP न्यूज़ के एक कार्यक्रम Ideas of India में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस आए हुए हैं. इस दौरान डिप्टी सीएम ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से लेकर शरद पवार, अजित पवार और मौजूदा सियासी घमासान पर खुलकर अपनी बात रखी है.

क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
दिल्ली जाने के सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'दिल्ली का जो मौसम है वहां जाकर हम कुछ दिन एन्जॉय करके वापस आते हैं. हम दिल्ली रहते नहीं हैं. मुंबई का मौसम दिल्ली से भी अच्छा है.' महाराष्ट्र में मौजूदा सियासी घटनाक्रम पर फडणवीस ने बड़ा बयान दिया. फडणवीस ने कहा, 'मुझे ये लगता है कि महाराष्ट्र में जो ये गरमाहट नजर आ रही है अगर ये 2019 में जनता के मैंडेट को ठुकराया नहीं जाता, जनता के मैंडेट के खिलाफ हमारी पीठ में अगर खंजर नहीं घोपा जाता तो शायद ये परिस्थितियां नहीं होती. अब हम वापस आए और स्टेबल सरकार दे रहे हैं.' 

लोकसभा चुनाव को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम?
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव 2024 और राज्य में इसके लिए चुनौतियों पर भी बड़ा बयान दिया. उनसे पूछा गया कि, 'लोकसभा चुनाव नजदीक है क्या पिछली बार से बेहतर कर पाएंगे, क्या चुनौतियां बढ़ी है या कम हुई है. इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'चुनौतियां तो है. मैं ऐसा नहीं कहूंगा की चुनौतियां नहीं है. पिछले प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हमें मेहनत तो करनी पड़ेगी. हमने दोनों बार 48 में से 42 सीटें लाई है. उसके आगे बढ़ना है तो मेहनत करनी होगी.'

मौजूदा सियासी घमासान पर क्या बोले?
इस दौरान एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस पर भी उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा, 'अभी बहुत कुछ बचा है. आगे-आगे देखिये होता है क्या.' मौजूदा गठबंधन सरकार को लेकर उन्होंने कहा, 'हर सरकार की काम करने की अपनी पद्दति होती है. मैं ऐसा मानता हूं. उस समय मैं बतौर सीएम काम कर रहा था. बतौर सीएम आपके अधिकार भी अलग होते हैं. निर्णय लेने की अपनी क्षमता भी अलग होती है. आज मैं डिप्टी सीएम के रूप में भी मैं वही एजेंडा चला रहा हूं.'

एनसीपी संस्थापक पर बड़ा हमला
शरद पवार को लेकर उन्होंने कहा, 'हमने शरद पवार से बातचीत की, शरद पवार ने हामी भरी, शरद पवार ने गठबंधन पर बात करने के लिए अजित पवार को नामित किया. अजित पवार के साथ हमने सारी बातें फाइनल की. जो चीजें फाइनल हुई उसको पूरे तरीके से मैंडेट शरद पवार ने दिया, फिर पता नहीं क्यों शरद पवार अंतिम वक्त पर बैकआउट हो गए. उस समय अजित पवार ने भूमिका ली.' उन्होंने कहा, 'इसपर प्रकार मुझे आगे करके आपने सारी चीजें तय की और ऐन वक्त पर आप बैकआउट हो रहे हैं इस प्रकार का विश्वासघात मैं नहीं कर सकता. इसलिए वो हमारे साथ आये. उनके लोगों की भी इक्षा थी कि वो हमारे साथ रहना चाहते थे.'

ये भी पढ़ें: आइडिया ऑफ इंडिया: एबीपी लाइव से देवेंद्र फडणवीस का लोकसभा सीटों को लेकर बड़ा दावा, 'कम नहीं होंगी एक भी सीटें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल
NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget