एक्सप्लोरर

Gajanan Mehendale Death: इतिहासकार गजानन भास्कर मेहेंदले का निधन, छत्रपति शिवाजी पर 50 साल किया था शोध

Gajanan Mehendale Death News: पुणे में मराठा इतिहास के प्रख्यात शोधकर्ता जी.बी. मेहेंदले का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज पर पांच दशकों तक शोध कर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं.

17 सितंबर शाम पुणे में प्रख्यात इतिहासकार और लेखक गजानन भास्कर मेहेंदले का हृदयाघात से निधन हो गया. वह 77 साल के थे और मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपने शोध कार्यों के लिए प्रसिद्ध थे.

मेहेंदले ने पांच दशकों से अधिक समय ऐतिहासिक शोध को समर्पित किया और मराठा इतिहास के सबसे भरोसेमंद विशेषज्ञों में गिने जाते थे. उनके अंतिम संस्कार की तैयारी 18 सितंबर को की जाएगी.

मेहेंदले के शोध और योगदान

मेहेंदले अविवाहित थे और उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा ऐतिहासिक दस्तावेज़ों के अध्ययन, साक्ष्य-आधारित शोध और व्याख्यानों को समर्पित किया. उन्होंने मराठा नौसेना, शिवाजी महाराज के युद्ध अभियानों और तत्कालीन प्रशासन पर गहराई से काम किया.

मेहेंदले को फारसी, मोदी, अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन सहित कई भाषाओं का ज्ञान था. उन्होंने “शिवचरित्र” (मराठी), “शिवाजी: हिज लाइफ ऐंड टाइम्स, टीपू ऐज ही रियली वाज और मराठा नेवी” जैसी पुस्तकें लिखीं. वे भारत इतिहास संशोधक मंडल और भांडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट जैसे संस्थानों से जुड़े रहे.

शिक्षा और कार्यशैली

1947 में जन्मे मेहेंदले ने पुणे विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में स्नातकोत्तर किया. उनका शोध छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और सैन्य अभियानों पर केंद्रित रहा, जिसमें उन्होंने पत्र, अभिलेख और समकालीन दस्तावेज जैसे प्राथमिक स्रोतों का विश्लेषण किया.

मेहेंदले ने शिवाजी महाराज पर कई व्याख्यान दिए और उनके जीवन के कम ज्ञात पहलुओं को सामने लाने की कोशिश की. उनकी कार्यशैली प्रमाण-आधारित कथन और ऐतिहासिक तथ्यों की गहन जांच पर आधारित थी. हाल के साल में वे इस्लाम और औरंगज़ेब पर शोध और लेखन कर रहे थे.

ऐतिहासिक जगत में शोक की लहर

मेहेंदले के निधन से इतिहास और साहित्य जगत में शोक की लहर है. उनके समकालीन इतिहासकारों और शोध संस्थानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को अद्वितीय बताया. मराठा इतिहास पर उनके शोध को आज भी प्रमाणिक माना जाता है.

उनकी किताबों ने मराठा साम्राज्य और शिवाजी महाराज की छवि को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया. विशेषज्ञों का मानना है कि मेहेंदले की अनुपस्थिति से ऐतिहासिक शोध में एक गहरी कमी महसूस होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget