एक्सप्लोरर

Gurugram News: अवैध होर्डिंग से पटा गुरुग्राम, मुंबई की घटना के बाद अब हरकत में आया नगर निगम

Gurugram News: मुंबई की घटना को देखते हुए गुरुग्राम शहर में अवैध होर्डिंग और विज्ञापनों को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं. नगर निगम अब ऐसे होर्डिंग्स का निरीक्षण करेंगे, जो अवैध हैं.

Haryana News: मुंबई के घाटकोपर (Ghatkopar) में एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने की घटना के बाद अब हरियाणा का गुरुग्राम नगर निगम सतर्क हो गया है. गुरुग्राम नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंग और उनकी जांच करने के लिए नगर निगम ने नोडल अधिकारी की तैनाती की है. नोडल अधिकारी होर्डिंग के साथ-साथ अवैध निर्माणों की भी जांच करेंगे.

बता दें बीते 13 मई को मुंबई के घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिर गया था. इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही 75 लोग घायल हो गए थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बारिश के चलते तमाम लोग घाटकोपर में सीएनजी पंप पर रुक गए थे. जबकि कुछ लोग अपने वाहनों में ईंधन लेने पहुंचे थे और तभी ये होर्डिंग गिर गया. 

मुंबई की घटना को देखते हुए गुरुग्राम शहर में अवैध होर्डिंग और विज्ञापनों को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं. नगर निगम के नोडल अधिकारी संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार अब ऐसे होर्डिंग्स का निरीक्षण करेंगे, जो अवैध हैं. इसके साथ ही उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी. नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि गलती करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त नरहरि सिंह बांगड़ की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं.

46 एजेंसियों को रिकवरी नोटिस
नगर निगम समय-समय पर अवैध विज्ञापनों को हटाने के लिए अभियान चलाता है. इस साल मार्च में नगर निगम ने उन 46 एजेंसियों को रिकवरी नोटिस जारी किया, जिन्होंने नगर निगम की मंजूरी के बिना शहर में विज्ञापन लगाए थे. निगम की ओर से नगर निगम को नुकसान पहुंचाने वाले 36 अनाधिकृत विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई. बता दें यदि एजेंसियां होर्डिंग्स के लिए मंजूरी नहीं लेती हैं या विज्ञापन शुल्क का भुगतान नहीं करती हैं तो निगम विज्ञापन राजस्व से वंचित रह जाता है.

(गुरुग्राम से राजेश यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Haryana-Punjab Weather Today: हरियाणा-पंजाब में आसमान से बरस रही आग, पारा 45 डिग्री के पार, रेड अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget