एक्सप्लोरर

मुंबई होर्डिंग हादसा: शिंदे सरकार का एक्शन, IPS कैसर खालिद सस्पेंड

Mumbai Hoarding Collapse Case: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने आईपीएस अधिकारी कैसर खालिद को सस्पेंड कर दिया है. उन पर होर्डिंग लगवाने में लापरवाही का आरोप है. हादसे में 16 लोगों की मौत हुई थी.

Ghatkopar Hoarding Collapse Case Update: मुंबई होर्डिंग हादसा मामले में महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. राज्य की सरकार ने आईपीएस अधिकारी कैसर खालिद को सस्पेंड कर दिया है. कैसर खालिद ने बिना डीजीपी ऑफिस की अनुमति के होर्डिंग लगाने की इजाजत दे दी, जिस पर सरकार ने कार्रवाई की है. 13 मई को मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज हवा के बाद एक विशाल होर्डिंग गिर गई थी. इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग जख्मी हुए थे.

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा, "भ्रष्ट आचरण के लिए रेलवे पुलिस कमिश्नर कैसर खालिद को निलंबित करने के लिए मैं महाराष्ट्र सरकार और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का स्वागत करता हूं."

बीजेपी नेता किरीट सोमैया का आरोप

इससे पहले बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने रविवार (23 जून) को आरोप लगाया था कि विज्ञापन कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे ने तत्कालीन जीआरपी कमिश्नर की पत्नी की कंपनी को 46 लाख रुपये की रिश्वत दी थी, जिसने एक होर्डिंग लगाने की अनुमति दी थी जो पिछले महीने यहां गिर गई थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में ये भी दावा किया कि घाटकोपर में दो दर्जन अवैध होर्डिंग्स के लिए एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (जहां भिंडे निदेशक थे) द्वारा अलग-अलग रेलवे पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों को 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था.

पूर्व बीजेपी सांसद ने बताया था उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा, जिसमें घाटकोपर होर्डिंग्स घोटाले में रिश्वत के लिए तत्कालीन सरकारी रेलवे पुलिस कमिश्नर कैसर खालिद को निलंबित करने का अनुरोध किया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले बताया था कि जिस जमीन पर होर्डिंग लगा था उसका कब्जा राजकीय रेलवे पुलिस के पास है और तत्कालीन जीआरपी कमिश्नर कैसर खालिद ने M/s इगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को 10 साल के लिए एक पेट्रोल पम्प के पास होर्डिंग लगाने की अनुमति दी थी. होर्डिंग गिरने की घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: प्रफुल्ल पटेल ने किया इंडिया गठबंधन की पार्टियों से संपर्क का दावा, कांग्रेस बोली- 'इसमें कोई...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget