एक्सप्लोरर

Watch: 'अगले बरस फिर से आना', मुंबईचा राजा को विदाई, गिरगांव चौपाटी पर विसर्जन

Maharashtra News: मुंबई में इस वक्त हर जगह गणेश प्रतिमा विसर्जन से जनसैलाब उमड़ा हुआ है. श्रद्धालु अपने बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं जिनकी प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाई जा रही है.

Mumbai News: मुंबई में आज गणपति प्रतिमा विसर्जन (Lord Ganesha Immersion) किया जा रहा है. मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही हैं जहां गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा है. इसका वीडियो सामने आया है जिसमें चौपाटी पर लोग मुंबईचा राजा यानी गणेश की प्रतिमा को विसर्जित कर रहे हैं.

इसमें देखा जा सकता है कि प्रतिमा को धीरे-धीरे समुद्र के बीचोंबीच ले जाया जाता है. इसके विसर्जन में कई लोग ह्युमन चेन बनाकर मदद कर रहे हैं. जिस वाहन पर यह प्रतिमा है उसे दोनों ही तरफ से रस्सियों से बांधा गया है. यह प्रतिमा काफी विशाल है. इसमें भगवान शिव के कंधे पर उनके बेटे गणेश को बैठा दिखाया गया है. गिरगांव चौपाटी पर इस प्रतिमा के साथ विसर्जन की शुरुआत हुई है. यहं लालबागचा राजा की प्रतिमा को भी लाया जाएगा.

मुंबई में गणेश पूजा बहुत धूमधाम से मनाई जाती है. यही वजह है कि विसर्जन के दौरान निकलने वाले जुलूस को देखते हुए ईद-ए-मिलाद की आधिकारिक छुट्टी अब 18 अक्टूबर को महाराष्ट्र में दी जाएगी.

पूजा पंडालो से निकल रही झांकी
विसर्जन की तस्वीरें सामने आनी शुरू हो गई हैं. मुंबईवासी अपने-अपने घरों से विसर्जन के लिए निकल रहे हैं. हर जगह ढोल-ताशे बज रहे हैं और रंग-गुलाल छिड़का जा रहा है. मुंबई में विभिन्न पूजा पंडालों से विशाल प्रतिमाओं के साथ झांकी निकली हुई है और तरफ हर्ष और उल्लास का वातावरण है.

श्रद्धालुओं को अब अगले बरस बप्पा के आने का इंतजार
महाराष्ट्र में गणेश पूजा 10 दिन तक चलता है. इसकी शुरुआत 7 सितंबर को भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुई और इसका समापन अनंत चतुर्दशी यानी कि आज हो रहा है. विसर्जन के कार्यक्रम में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं. उन्हें नाचते-झूमते और ढोल बजाते हुए भी देखा जा रहा है. श्रद्धालु 'गणपति बप्पा मोरया' और 'अगले बरस तुम फिरसे आना' का नारा लगाते हुए चौपाटी की तरफ बढ़ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - Vande Bharat Train: महाराष्ट्र को तीन नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात! जान लें क्या है शेड्यूल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget