एक्सप्लोरर

जातीय जनगणना का समर्थन या विरोध? डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'हम इस फैसले का पूरी तरह...'

Eknath Shinde on Caste Census in India: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ऐसा करके दिखाने वाले प्रधानमंत्री मोदी हैं. पीएम मोदी इसका श्रेय कभी नहीं लेंगे.

जातीय जनगणना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना केंद्र सरकार के इस फैसले का पूरा समर्थन करती है. पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो इतने सालों तक सत्ता में थे क्यों नहीं किया? लोग तो कितने सालों से इसकी मांग करते आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति की. उन लोगों ने सिर्फ घोषणी की लेकिन कुछ किया नहीं.

देश को सामाजिक न्याय की सौगात- डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार को जाति आधारित जनगणना करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया. यह खबर महाराष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर सामने आई. एक तरह से देखा जाए तो यह मोदी सरकार की ओर से देश को सामाजिक न्याय की सौगात ही कही जा सकती है."

'कांग्रेस की हालत- अब सह भी नहीं सकते, कह भी नहीं सकते'

इसके आगे उन्होंने कहा, "संविधान बचाओ की ऊटपटांग बातें करने वाली कांग्रेस की हालत अब सह भी नहीं सकते, और कह भी नहीं सकते जैसी हो गई है. जाति आधारित जनगणना की केवल दिखावटी मांग करने वाले इस दल ने अपनी सरकार में कभी इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया. बल्कि अपनी वोटबैंक की राजनीति के चलते ऐसी जनगणना को कभी होने ही नहीं दिया."

'संविधान बचाओ के नारे लगाना आसान है लेकिन...'

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "हाथ में खाली लाल डायरी लेकर संविधान बचाओ के नारे लगाना आसान है. लेकिन कठोर निर्णय लेना हर किसी के बस की बात नहीं. मोदी जी ने कभी भी ऐसे निर्णय लेने से पीछे हटने का काम नहीं किया है. यह उसका ताजा प्रमाण है. परमपूज्य महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों का भारत अब भविष्य में आकार लेता दिखाई देगा."

‘दूध का दूध, पानी का पानी होगा'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "जाति आधारित जनगणना से ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ होगा. यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस देश की बुनियाद किन धागों से बुनी गई है. ऐसे निर्णय लेने के लिए साहस चाहिए होता है. पीएम मोदी ने चुनाव और वोट आदि की परवाह किए बिना सामाजिक न्याय के लिए लगातार साहसी कदम उठाए हैं. अनुच्छेद 370, नारी शक्ति वंदन, वक्फ बोर्ड सुधार कानून के बाद अब जातिगत जनगणना का निर्णय लिया गया है. शिवसेना की ओर से हम मोदी सरकार का हृदय से अभिनंदन करते हैं, उनका आभार व्यक्त करते हैं और इस निर्णय का पूर्ण समर्थन करते हैं."

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: शादी के 4 महीने में संजना की मौत! पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
महाराष्ट्र: शादी के 4 महीने में संजना की मौत! पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी 44 नई गाड़ियां, 4 करोड़ की कार भी शामिल
सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी 44 नई गाड़ियां, 4 करोड़ की कार भी शामिल
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget