एक्सप्लोरर

48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद तो बोले CM एकनाथ शिंदे, 'EVM पर इसलिए सवाल उठा रहे क्योंकि...'

Maharashtra News: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि सिर्फ मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे के बारे में सवाल क्यों उठाए जा रहे? रवींद्र वायकर ने यहां 48 वोट से जीत हासिल की है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार रवींद्र वायकर की 48 वोट से जीत का मामला सुर्खियों में है. वायकर के रिश्तेदार का मोबाइल फोन ईवीएम से जुड़े होने के कथित आरोपों पर सियासी विवाद धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भी प्रतिक्रिया दी है. इस सीट पर वायकर ने शिवसेना (यूबीटी) के अमोल कीर्तिकर को सिर्फ 48 सीटों से हराया था.

शिंदे ने रविवार (16 जून) को आश्चर्य जताया कि क्या मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में ईवीएम की पवित्रता पर संदेह केवल इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि विजेता उनकी पार्टी शिवसेना का है. वो वोटों की गिनती के दौरान वायकर के रिश्तेदार का मोबाइल फोन ईवीएम से जुड़े होने के आरोपों पर जवाब दे रहे थे.

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे गुट पर हमला

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, ''केवल मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे के बारे में सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं, राज्य में किसी अन्य नतीजे के बारे में नहीं? क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरा उम्मीदवार वायकर जीत गया और उनका हार गया. नियमों के अनुसार, मतगणना केंद्रों पर मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित है. लोगों का जनादेश वायकर के पक्ष में था.''

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना ने जिन 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 7 सीटों पर 48 प्रतिशत की स्ट्राइक रेट के साथ जीत हासिल की. उन्होंने कहा, शिवसेना (यूबीटी) ने 21 सीटों पर चुनाव लड़कर 9 सीटों पर जीत हासिल की और उसका स्ट्राइक रेट 42 प्रतिशत था. शिंदे ने दावा किया कि उनकी पार्टी को विपक्षी गुट महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों की तुलना में दो लाख अधिक वोट मिले. 

रिटर्निंग ऑफिसर ने क्या कहा?

इस बीच, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी वंदना सूर्यवंशी ने रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा कि ईवीएम किसी भी तरह की हेरफेर से बचाने के लिए मजबूत प्रशासनिक सुरक्षा उपायों के साथ एक स्टैंडअलोन सिस्टम है और इसे अनलॉक करने के लिए ओटीपी की कोई जरुरत नहीं थी. इसमें कोई वायरलेस संचार क्षमता नहीं है. उन्होंने कहा, ''यह एक अखबार द्वारा फैलाया जा रहा सरासर झूठ है. हमने मानहानि और झूठी खबर फैलाने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 499, 505 के तहत मिड-डे अखबार को नोटिस जारी किया है.''

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में NDA को क्यों मिली कम सीटें? रामदास अठावले ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget