एक्सप्लोरर

BJP सांसद निशिकांत दुबे पर एकनाथ शिंदे गुट की पहली प्रतिक्रिया, संजय निरुपम बोले- 'निश्चित तौर पर...'

शिंदे गुट के संजय निरुपम ने निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को अधिकार नहीं है कि किसी समाज विशेष के ऊपर इस प्रकार का दुष्प्रचार करे. उनका बयान आपत्तिजनक है.

Sanjay Nirupam On Nishikant Dubey: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर महाराष्ट्र में सियासी हंगामा मच गया. विपक्ष के साथ-साथ बीजेपी और एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने भी दुबे के बयान पर नाराजगी जताई. 

शिंदे गुट के संजय निरुपम ने कहा कि निशिकांत दुबे का बयान आपत्तिजनक है. निरुपम ने कहा, ''निशिकांत दुबे ने जो बयान दिया है, निश्चित तौर पर वो आपत्तिजनक है. कोई भी व्यक्ति को अधिकार नहीं है कि किसी समाज विशेष के ऊपर इस प्रकार का दुष्प्रचार करने का. मैं एकनाथ शिंदे की तरफ से निशिकांत दुबे के बयान पर आपत्ति करता हूं.'' 

निशिकांत दुबे ने क्या कहा था?

बता दें कि झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा था कि क्या कह रहे हो कि मराठी बोलनी होगी? आप किसकी रोटी खा रहे हो, वहां टाटा-बिरला, रिलायंस है. टाटा ने पहली फैक्ट्री वहीं बनाई. हमारे पैसे पर पल रहे हो, कौन सी इंडस्ट्री है. माइंस हमारे पास है. गुजरात में इंडस्ट्री है. 

निशिकांत दुबे ने कहा, ''हिम्मत है तो हिंदी भाषी को मारते हो तो उर्दू भाषी को भी मारकर देखो. तमिल, तेलगू वाले को मारकर देखो. अगर बहुत बड़े बॉस हो तो चलो बिहार-यूपी, चलो तमिलनाडु. तुमको पटक-पटक कर मारेंगे. हम मराठी का सम्मान करते हैं.''

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?
उनके इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि निशिकांत दुबे ने जो कुछ भी कहा है, वह आम मराठी लोगों के लिए नहीं कहा है, बल्कि उन संगठनों के लिए कहा है, जिन्होंने इस विवाद को हवा दी है. 

फडणवीस ने कहा, ''मेरा मानना ​​है कि निशिकांत दुबे का बयान पूरी तरह से सही नहीं है. देश की तरक्की में महाराष्ट्र के योगदान को कोई नकार नहीं सकता और न ही भूल सकता है और अगर कोई ऐसा करता है तो यह पूरी तरह से गलत होगा."

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget