एक्सप्लोरर

मुंबई की इस सीट से MVA नहीं उतारना चाहती उम्मीदवार? देवेंद्र फडणवीस का दावा, राज ठाकरे पर भी बोले

Mumbai North BJP Candidate Piyish Goyal: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पीयूष गोयल को मुंबई नॉर्थ सीट से टिकट दिया है. आज देवेंद्र फडणवीस ने उनके ऑफिस का उद्घाटन किया है.

Piyush Goyal Office: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कांदिवली में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया है. इस दौरान बीजेपी के कई नेता भी मौके पर मौजूद रहे. बीजेपी ने पीयूष गोयल को मुंबई नॉर्थ सीट से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है.

इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "आज हम पीयूष गोयल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हैं. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम के सदस्य हैं, यह हमारे सौभाग्य की बात है. उत्तर मुंबई महायुती का गढ़ है, उत्तर मुंबई में बहुत ही अच्छे काम हुए हैं."

देवेंद्र फडणवीस ने पीयूष गोयल की तारीफ करते हुए कहा, "आज हम उनके लिए प्रचार कर रहे हैं जो नरेंद्र मोदी की टीम में मंत्री रहे और उत्तम काम किया जो मुंबई वासी हैं. मैं मोदी जी, अमित शाह, जेपी नड्डा जी का आभार मानता हूं कि उन्होंने पीयूष गोयल जैसा प्रत्याशी हमारे मुंबई के लिए दिया."

इस दौरान डिप्टी सीएम ने महाविकास अघाड़ी के नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा. फडणवीस ने कहा, "अभी भी यहां से कांग्रेस अपना उम्मीदवार ढूंढ रही है. महा विकास अघाड़ी में इस सीट को लेकर अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारना चाहता था. सब एक दूसरे से कह रहे थे कि अपना प्रत्याशी दो अपना प्रत्याशी दो. हमारी ट्रेन में सामान्य आदमी की बैठने की जगह है. 'INDIA' गठबंधन की ट्रेन में कई इंजन है. कोई इधर जा रहा है कोई उधर जा रहा है. हमारी इंजन के आगे मोदी जी हैं."

देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे को लेकर कहा, "मुंबई का जो असली रेल इंजन है वह भी हमारे साथ आ गए हैं. कल राज ठाकरे ने मोदी जी को बगैर किसी शर्त के समर्थन दिया है हम उनका स्वागत करते हैं."

ये भी पढ़ें: Bhagyashree Sudhe Case: 'कर्ज में डूबे थे आरोपी, और जल्दी...', पुणे में छात्रा की मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget