एक्सप्लोरर

नागपुर में देश के पहले संविधान प्रस्तावना पार्क का उद्घाटन, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 'जिस कॉलेज में...'

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस कॉलेज में हमें कानून और संविधान पढ़ाया गया वहां अब एक बहुत ही सुंदर 'संविधान प्रस्तावना पार्क' विकसित किया गया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार (28 जून) को संविधान प्रस्तावना पार्क (Constitution Preamble Park) का उद्घाटन कर दिया गया. नागपुर यूनिवर्सिटी के डॉ बाबासाहेब अंबेडकर स्कूल ऑफ लॉ में स्थापित देश के पहले संविधान प्रस्तावना पार्क का उद्घाटन देश के सीजेआई बीआर गवई ने किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. उन्होंने इसे लेकर खुशी जाहिर की. 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "जिस कॉलेज में हमें कानून और संविधान पढ़ाया गया, जहां संवैधानिक मूल्यों को हमारे अंदर डाला गया, वहां अब एक बहुत ही सुंदर 'संविधान प्रस्तावना पार्क' विकसित किया गया है. देश के मुख्य न्यायाधीश इसका उद्घाटन करने के लिए यहां पहुंचे.'' इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई दूसरे नेता मौजूद रहे.

बाबासाहेब की प्रतिमा का अनावरण

इस मौके पर भारत रत्न डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया गया है. संविधान प्रस्तावना पार्क के केंद्र में संविधान को पकड़े हुए भारत रत्न डॉ बाबासाहेब की एक प्रतिमा स्थापित की गई है. 

सीजेआई बीआर गवई ने क्या कहा?

जस्टिस बीआर गवई ने नागपुर में संविधान प्रस्तावना पार्क के उद्घाटन पर कहा, ''आर्टिकल 370 डॉ. बीआर अंबेडकर की विचारधारा के खिलाफ था. बाबासाहेब ने देश को एकजुट रखने के लिए एक संविधान की कल्पना की थी और वे किसी राज्य के लिए अलग संविधान के समर्थक नहीं थे.''

'संविधान प्रस्तावना पार्क' बनाने का क्या मकसद?

डॉ बाबासाहेब अंबेडकर लॉ कॉलेज, जैसा कि इसे पहले जाना जाता था, अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है. आम लोगों को भारतीय संविधान के मूल्यों से परिचित कराने और छात्रों में इन मूल्यों को स्थापित करने के लिए 'संविधान प्रस्तावना पार्क' की स्थापना की गई है. 

'संविधान प्रस्तावना पार्क' की खासियत

'संविधान प्रस्तावना पार्क' में भारतीय संविधान की प्रस्तावना से 10 मूल्यों को दर्शाने वाले भित्ति चित्र भी हैं- भारतीय संविधान, हम भारत के लोग, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, गणतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व. लोकतंत्र के स्तंभों - राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और अशोक स्तंभ की प्रतिकृतियां भी बनाई गई हैं. संविधान प्रस्तावना पार्क 2 एकड़ में फैला है, जिसमें एक भव्य एंट्री गेट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर में अफवाह का 'खूनी' खेल! बच्चा चोर समझकर 60 साल की महिला को बुरी तरह पीटा, पुलिस ने बचाया
नागपुर में अफवाह का 'खूनी' खेल! बच्चा चोर समझकर 60 साल की महिला को बुरी तरह पीटा, पुलिस ने बचाया
‘मैं उसे मारकर आया हूं’, शख्स ने शक के चलते पत्नी की गला दबाकर की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर
‘मैं उसे मारकर आया हूं’, शख्स ने शक के चलते पत्नी की गला दबाकर की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर
महाराष्ट्र में अंगों का अवैध बाजार! विरार में स्पर्म और बदलापुर में एग्स की बिक्री का भंडाफोड़
महाराष्ट्र में अंगों का अवैध बाजार! विरार में स्पर्म और बदलापुर में एग्स की बिक्री का भंडाफोड़
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
'मेरे साथ काला जादू हुआ था..' CID से जबरदस्ती निकाले जाने के बयान पर अब जसवीर कौर ने आखिर क्यों दी सफाई
'काला जादू हुआ था..' CID से जबरदस्ती निकाले जाने के बयान पर अब जसवीर कौर ने आखिर क्यों दी सफाई
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
खाना बनाते वक्त जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 45 से 60 दिन चलेगा आपका LPG सिलेंडर
खाना बनाते वक्त जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 45 से 60 दिन चलेगा आपका LPG सिलेंडर
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
Embed widget