एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस ने BJP को बताया सबसे बड़ी पार्टी, कहा- 'CM कौन होगा इसका फैसला...'

Devendra Fadnavis Interview: महाराष्ट्र में बीजेपी 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. राज्य में पांचवे चरण के लिए 20 मई को वोट डाले जाएंगे. इस बीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है. 

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में पांचवे चरण का चुनाव 20 मई को है. इस दिन मुंबई की 6 सीटों समेत कुल 13 सीटों पर मतदान होगा. राज्य में बीजेपी ज्यादा से ज्यादा सीटें जितने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. लोकसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का सीएम पद को लेकर बड़ा बयान सामने आया है.

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "विधानसभा में 115 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. अगर हम शिवसेना और एनसीपी की संख्या को जोड़ दें, तो भी बीजेपी बहुत आगे है. इसलिए हम अपने सहयोगियों से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बीजेपी सीएम की कुर्सी पर दावा करेगी. सीएम कौन होगा इसका फैसला हमारा संसदीय बोर्ड हमारे सहयोगियों के परामर्श से करेगा."

महायुति में सीटों का बंटवारा
महाराष्ट्र के लोकसभा चुनावों में बीजेपी 'बड़े भाई' की भूमिका में है. बीजेपी राज्य में शिवसेना और एनसीपी की तुलना में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. महायुति गठबंधन में सीटों का विभाजन पहले ही हो चुका है, जिसके अनुसार बीजेपी 28 सीटों पर, शिवसेना 15 सीटों पर, एनसीपी 4 सीटों पर और राष्ट्रीय समाज पक्ष 1 सीट पर चुनाव लड़ रही है. गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि और राज्य सरकार के कार्यों को सामने रखकर 45 सीटों को जितने का लक्ष्य रखा है.

बीजेपी जिन 28 सीटों पर अपनी ताकत आजमा रही है, उनमें मुंबई और नागपुर के विभिन्न क्षेत्रों सहित चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, अकोला, अमरावती, वर्धा, नांदेड़, लातूर, सोलापुर, माढ़ा, सातारा, रत्‍नागिरि-सिंधुदुर्ग, नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, पुणे, सांगली, अहमदनगर, बीड, धुले, डिंडोरी, पालघर और भिवंडी शामिल हैं.

एनसीपी और शिवसेना किन सीटों पर लड़ रही चुनाव
एनसीपी बारामती, रायगढ़, धाराशिव और शिरूर से चुनावी दंगल में उतर रही है, जबकि शिवसेना मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई दक्षिण मध्य, ठाणे, नासिक, कल्याण, कोल्हापुर, हातकणंगले, हिंगोली, यवतमाल-वाशिम, शिरडी, रामटेक, बुलढाणा, मावल और औरंगाबाद से अपने प्रत्याशी खड़े कर रही है.

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों की अगर बात करें तो बीजेपी ने कुल 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जहां पार्टी ने 23 सीटें जीती थी. शिवसेना ने 22 में से 18 सीटें अपने नाम कीं. दोनों दलों ने मिलकर कुल 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटें जीतीं, जबकि एनसीपी ने चार, कांग्रेस, एमआईएम और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक सीट पर विजय प्राप्त की थी.

ये भी पढ़ें: PM Modi Rally: पीएम मोदी की रैली पर संजय राउत का तंज, 'हमारी सभा न हो इसलिए...', राज ठाकरे पर भी बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
‘मुंब्रा को हरा कर देंगे’ कहने वालीं AIMIM पार्षद के पिता भगवा पार्टी शिवसेना में पहुंचे
‘मुंब्रा को हरा कर देंगे’ कहने वालीं AIMIM पार्षद के पिता भगवा पार्टी शिवसेना में पहुंचे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget