एक्सप्लोरर

Maharashtra News: सरकार गिरने के बाद कांग्रेस और एनसीपी ने की अलग-अलग बैठकें, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद कांग्रेस और एनसीपी ने अलग-अलग बैठकें की. इन दलों ने आगे की रणनीति पर चर्चा की.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस ने गुरुवार को राज्य में अपनी पार्टियों की भविष्य की रणनीति तय करने के लिए अपनी पार्टी के विधायकों की अलग-अलग बैठकें कीं. राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि पार्टी विधायकों की आज बैठक हो रही है. हम अब विपक्ष में हैं और राज्य में एक मजबूत विपक्षी दल के रूप में अपनी भूमिका के लिए कमर कस रहे हैं. नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में स्थानीय निकायों के आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विचार करेगी.

इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी राज्य की राजधानी में पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई. बुधवार को, राज्य के एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा था कि एमवीए ने मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में राज्य को सुशासन दिया था. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान किए गए अच्छे कार्यों की हमेशा सराहना की जाएगी.

Maharashtra News: कांग्रेस नेताओं ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने की मुलाकात, महाविकास अघाड़ी के अस्तित्व पर...

कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद आज गुरुवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके उपनगरीय बांद्रा स्थित आवास मातोश्री में मुलाकात की. कांग्रेस नेता नितिन राउत ने कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी क्योंकि उन्होंने पिछले ढाई साल से महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सरकार के हिस्से के रूप में ठाकरे के साथ काम किया था. यह पूछे जाने पर कि क्या शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा का गठबंधन एमवीए जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा होनी बाकी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्षी दल के रूप में काम करेगी.

Eknath Shinde Profile: कभी ऑटो चलाते थे एकनाथ शिंदे, आज शाम लेंगे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget