एक्सप्लोरर

उद्धव-राज ठाकरे को लेकर CM फडणवीस बोले, 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बनने...'

CM Devendra Fadnavis on Uddhav-Raj Thackeray: सीएम फडणवीस ने मीडिया से कहा कि जब एक बार दोनों अपना फैसला ले लेंगे तब हम इस पर कोई प्रतिक्रिया देंगे.

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने की चर्चा पर एक बार फिर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया. शनिवार (7 जून) को पुणे में मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि मुझे 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' बनने में कोई रूचि नहीं है. 

जब वो अपना फैसला ले लेंगे, तब हम रिएक्ट करेंगे- सीएम

सीएम फडणवीस ने कहा, "दो दल हैं. दो भाई है. ये डिसाइड करना उनका काम है कि उन्हें क्या कदम उठाने हैं. जब वो अपना फैसला ले लेंगे तब हम उस पर प्रतिक्रिया देंगे. तब तक मीडिया को अटकलों का पतंगबाजी करने दें. मैं इस पर क्यों रिएक्ट करूं?"

मीडिया में बहुत सारी बातें हो रही हैं- सीएम

इसके आगे सीएम ने कहा, "एक बात मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूं, हालांकि हम नहीं जानते कि उनके बीच कितनी वास्तविक बातचीत हो रही है, लेकिन मीडिया में निश्चित रूप से बहुत सारी बातें हो रही हैं. इसलिए अभी के लिए, मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा."

सामना के फ्रंट पेज पर दोनों भाइयों की तस्वीर

शुक्रवार (6 जून) को उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारे और उनके (MNS) के मन में कोई भ्रम नहीं है. उन्होंने कहा कि जो महाराष्ट्र के लोगों के दिलों में है वो होगा. इसके एक दिन बाद शनिवार को उद्धव ठाकरे की पार्टी के मुखपत्र सामना के फ्रंट पेज पर दोनों भाइयों की पुरानी तस्वीर छापी गई.

निकाय चुनाव में साथ-साथ होंगे दोनों भाई?

पहले उद्धव ठाकरे का बयान और फिर सामना के फ्रंट पेज की तस्वीर ने महाराष्ट्र की राजनीति गलियारों में हलचल ला दी. महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा होनी है. ऐसे में दोनों भाइयों के साथ आने की संभावना को और ज्यादा बल मिल रहा है.

साल 2006 में राज ठाकरे ने अविभाजित शिवसेना से अलग होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाई थी. राज ठाकरे की तरफ से नई पार्टी के गठन के बाद धीरे-धीरे दोनों भाइयों के बीच राजनीतिक मतभेद गहराता चला गया.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
सातारा में टीवी बंद करने पर पिता से विवाद, क्रिकेट बैट लगने से बेटी की मौत
सातारा में टीवी बंद करने पर पिता से विवाद, क्रिकेट बैट लगने से बेटी की मौत
मीरा रोड हमले की 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, ATS ने बताई पूरी कहानी
मीरा रोड हमले की 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, ATS ने बताई पूरी कहानी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget