एक्सप्लोरर

Bombay High Court ने सोलापुर के 3 लोगों को उम्रकैद की सजा से किया बरी, जानें- हत्या के आरोप के बाद भी क्यों हुआ ये फैसला

Maharashtra News: बॉम्बे हाईकोर्ट ने हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 3 लोगों को बरी कर दिया है. अपनी दलील में कोर्ट कई बातों को आधार माना है.

Bombay High Court Acquits Three On Murder Charges: बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने अपने हालिया फैसले में सोलापुर (Solapur) के तीन लोगों को हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा से बरी कर दिया. उन पर एक व्यक्ति को बेरहमी से मारने का आरोप लगाया गया, जिसकी बाद में मौत हो गई. बॉम्बे हाई कोर्ट ने पहले तीनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 326 के तहत स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने के लिए दोषी ठहराया था. उन्हें 2018 में आजीवन जेल की सजा सुनाई गई थी.

7 साल पहले के मामले में आया फैसला

हाईकोर्ट ने 29 सितंबर, 2015 की घटना पर अपना फैसला दिया, जब पंडित काले और मनोज काले के रूप में पहचाने जाने वाले दो लोग एक ढाबे पर पहुंचे और राम पचफुले के साथ झगड़ा करने लगे. ढाबे पर काम करने वाले देवकर नाम के व्यक्ति ने उन्हें शांत किया और घर भेज दिया. उन्होंने अधिवक्ताओं को बताया कि गांव में गणपति विसर्जन जुलूस को लेकर काले और पचफुले के बीच कुछ विवाद हुआ था और विवाद के चलते पंडित काले ने राम पचफुले पर लाठी से हमला कर दिया.

अगले दिन पंडित काले नशे की हालत में ढाबा पहुंचे और देवकर से भोजन की मांग की. वहीं पचफुले अपने रिश्तेदारों के साथ ढाबे पर मौजूद थे. विवाद के बाद उसके रिश्तेदारों ने काले को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया. उसे घायल कर वे मौके से फरार हो गए. जल्द ही, काले के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया. काले के साथ मारपीट करने वाले राम पचपुले के तीन रिश्तेदारों मयूर, अविनाश और अक्षय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उन्होंने खुलासा किया कि उनका काले के साथ मामूली से मुद्दों पर विवाद था.

गवाह ने कही ये बात

प्रत्यक्षदर्शी रहे देवकर ने खुलासा किया कि काले ने सबसे पहले हंगामा किया और आरोपियों को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है. बकौल इंडिया टुडे अधिवक्ता सत्यव्रत जोशी ने बताया कि अपराध को अंजाम देने के लिए कोई पूर्व नियोजित नहीं था. साथ ही, आरोपी द्वारा मृतक को मारने के मकसद से ढाबा में कोई हथियार नहीं लाया गया था. बकौल इंडिया टुडे, उन्होंने यह भी कहा कि काले के आने से पहले ही आरोपी ढाबे में बैठे थे और काले पर ज्यादातर चोटें पैरों के नीचे थीं.

NSG कंमाडो को लोन ऐप वाले कर रहे थे परेशान, जवान ने अपने अधिकारियों से कर दी शिकायत, फिर जो हुआ...

कोर्ट ने इसलिए हत्या के इल्जाम से किया रिहा

अधिवक्ताओं ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि काले खुद नशे की हालत में थे और काले की मौत का सही समय रिकॉर्ड में नहीं आया है. उन्होंने बताया कि इंटरनल ब्लीडिंग के कारण उनकी मौत हुई है. दलीलों को देखने के बाद जस्टिस एसएस जाधव और जस्टिस एमएन जाधव की बेंच ने कहा कि काले को हत्या के इरादे से नहीं पीटा गया था.

पीठ ने कहा कि कहा कि हमारा मानना है कि वर्तमान मामला आईपीसी की धारा 326 के प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध से आगे नहीं बढ़ता है. हमने रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों का अध्ययन और विश्लेषण किया है.काले पर आरोपियों द्वारा कमर के नीचे हमला एक बार फिर दर्शाता है कि आरोपी की ओर से काले की हत्या करने का कोई इरादा नहीं था. पूरी घटना की माहौल गर्माने के कारण हुई और अभियुक्तों ने दो अभियोजन पक्ष के गवाहों द्वारा बताए गए तरीके से ही काम किया है इसलिए हम आश्वस्त हैं कि धारा 302 के प्रावधान लागू नहीं होंगे.

Mumbai: बुजुर्ग मूक-बधिर मां को 5 सालों से प्रताड़ित कर रहा था कलयुगी बेटा, पड़ोसी मिलते तो कहता- गिरने से आई है चोट, अंत में ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget