एक्सप्लोरर

BMC चुनाव: उद्धव ठाकरे के खिलाफ BJP की बड़ी रणनीति, महायुति में शामिल होगी राज ठाकरे की पार्टी?

Ashish Shelar Meets Raj Thackeray: बीजेपी के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने मंगलवार को एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की. इसके बाद से बीजेपी-एमएनएस गठबंधन को लेकर अटकलें लगाई जा रही है.

BMC Election 2025: देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका BMC को लेकर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. विधानसभा चुनाव के बाद होने वाले इस चुनाव में महायुति का नया स्वरूप देखने को मिल सकता है. माना जा रहा है कि महायुति में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) शामिल हो सकती है. 

मंगलवार (7 जनवरी) को बीजेपी के नेता और मंत्री आशीष शेलार ने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की. बीएमसी चुनाव को लेकर इस बैठक में रणनीति तय होने की खबरें हैं.

उद्धव ठाकरे को मात देने का प्लान
मुंबई में पिछले 25 सालों से उद्धव ठाकरे की पार्टी की सत्ता रही है. ऐसे में महायुति इस बार उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को हराने के प्लान में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.

महायुति में बीजेपी के साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है. मुंबई में उद्धव ठाकरे को हराने के लिए उसे एक ठाकरे ब्रांड की जरूरत है, इसलिए उद्धव ठाकरे के चचरे भाई राज ठाकरे को बीजेपी गठबंधन में लाने की कोशिश में जुटी है.

विधानसभा चुनाव में लगा राज ठाकरे को झटका

राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दिया था. हालांकि विधानसभा चुनाव ठाकरे अकेले लड़े और उनकी पार्टी खाता खोलने में भी नाकामयाब रही. पहली बार चुनाव लड़े उनके बेटे अमित ठाकरे को भी हार का सामना करना पड़ा.

राज ठाकरे ने शिवसेना छोड़ने के बाद साल 2006 में एमएनएस का गठन किया था. 2009 में पहले ही विधानसभा चुनाव में एमएनएस 13 सीटें जीती. 2014 में 188 सीटों पर एमएनएस लड़ी और मात्र एक सीट जीत सकी. 

राज ठाकरे को बीजेपी की जरूरत?

हालिया विधानसभा चुनाव में लगे झटके के बाद अब राज ठाकरे गठबंधन का रास्ता ढूंढ रहे हैं. राज ठाकरे मराठी माणूस के मुद्दे से लेकर हिंदुत्व तक का एजेंडा चालते आए हैं. पार्टी की शुरुआत में उत्तर भारतीयों के खिलाफ राज ठाकरे ने आंदोलन छेड़ा था. 

अब सवाल उठ रहा है कि अगर राज ठाकरे एनडीए (महायुति) में जुड़ जाते हैं तो एकनाथ शिंदे का क्या होगा? उनकी पार्टी मुंबई में चुनाव कैसे लड़ेगी? क्या इससे शिवसेना यूबीटी को फायदा होगा या नुकसान?

मुंबई में 228 वार्ड हैं. 2017 के चुनाव में शिवसेना 96, बीजेपी 82, कांग्रेस 29, एनसीपी 8, सपा 6, एआईएमआईएम 2 और मनसे एक सीट पर जीत दर्ज की थी. 2017 के मुकाबले इस बार महाराष्ट्र की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है. शिवसेना और एनसीपी में टूट हो चुकी है.

बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दिकी का बड़ा बयान, 'जब सलमान भाई के घर फायरिंग हुई थी तो...'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget