एक्सप्लोरर

Maharashtra: निशिकांत दुबे के बयान पर बीजेपी ने बनाई दूरी! आशीष शेलार बोले- 'मराठी व्यक्ति की काबिलियत..'

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा में आशीष शेलार ने निशिकांत दुबे के विवादित बयान पर बिना नाम लिए करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा, मराठी व्यक्ति की काबिलियत पर कोई सवाल न उठाए.

Ashish Shellar on Nishikant Dubey News: महाराष्ट्र में भाषा को लेकर जारी विवाद अब और गहराता जा रहा है. झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा उद्धव ठाकरे पर दिए गए विवादित बयान पर राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने महाराष्ट्र विधानसभा में प्रतिक्रिया दी है. 

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए दो टूक कहा, "मराठी व्यक्ति की काबिलियत और पराक्रम पर कोई सवाल खड़ा न करें." यह बयान उन्होंने महाराष्ट्र मानसून विधानसभा सत्र में दिया जो कि 30 जून से शुरू है.

बीजेपी मराठी समाज के हितों के साथ खड़ी है- आशीष शेलार

आशीष शेलार ने कहा, "मराठी समाज की ऐतिहासिक उपलब्धियों को नकारा नहीं जा सकता. देश की पहली नौसेना से लेकर विश्व की पहली फिल्म निर्माण तक मराठी समाज का योगदान अतुलनीय रहा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी मराठी समाज के हितों के साथ खड़ी है और किसी भी भाषा-भाषी के साथ अन्याय नहीं होने देगी." इस दौरान शेलार का लहजा तीखा था लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखते हुए अपने विचार स्पष्ट रूप से रखे.

निशिकांत दुबे ने दिया था ये बयान

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर उनमें दम है तो महाराष्ट्र के बाहर आकर राजनीति करें, नहीं तो उन्हें "पटक पटक कर मारा जाएगा". उन्होंने हिंदी भाषियों के खिलाफ कथित हिंसा का भी जिक्र किया और मराठी में भी वही बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिससे विवाद और गहरा गया है. दुबे के इस बयान पर जहां शिवसेना (यूबीटी) और मनसे ने आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं बीजेपी ने इससे साफ तौर पर दूरी बना ली है.

यह बयान उस समय आया जब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे हिंदी विरोधी बयानों को लेकर एक मंच पर आ गए हैं. 5 जुलाई को मुंबई में 'मराठी विजय दिवस' मनाते हुए दोनों नेताओं ने एक संयुक्त रैली की, जिसमें मराठी अस्मिता को लेकर तीखे भाषण हुए. भाजपा अब इस पूरे विवाद में संतुलन साधने की कोशिश में है. वहीं आशीष शेलार ने भी साफ कह दिया है कि मराठी गौरव से समझौता नहीं होगा, और पार्टी मराठी समाज के आत्मसम्मान के साथ खड़ी है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget