एक्सप्लोरर

मुंबई के सहार में मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार होटल का शेफ, पुलिस लॉकअप में कैस लगाई फांसी

Mumbai Crime: पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंकित ने कथित तौर पर अपने रूममेट्स के मोबाइल फोन चुराए थे. कोर्ट ने 9 जुलाई तक पुलिस कस्टडी ने भेज दिया था.

Mumbai Suicide: मुंबई में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए 26 वर्षीय व्यक्ति ने सहार पुलिस स्टेशन के लॉकअप में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद अब इस पूरे मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है.

मृतक की पहचान अंकित राय के रूप में हुई है, जो एयरपोर्ट इलाके में स्थित एक होटल में शेफ के तौर पर काम करता था, वह चार-पांच दोस्तों के साथ एक आवास में रहता था.

अंकित को सहार पुलिस स्टेशन ने बीती रात चोरी के मामले में गिरफ्तार किया और आज कोर्ट में पेश किया गया था जहां कोर्ट ने 9 जुलाई तक पुलिस कस्टडी ने भेज दिया था, जिसके बाद आज दुपहर ने अंकित ने टायलेट के रुम में आत्महत्या कर लिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंकित ने कथित तौर पर अपने रूममेट्स के मोबाइल फोन चुराए थे, हाल ही में पांच हैंडसेट गुम होने की सूचना मिली थी और जांच के दौरान उनमें से तीन मोबाइल अंकित के पास से बरामद किए गए, जिसके बाद चोरी के आरोप में उसे सहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

हालांकि, लॉकअप के अंदर जो कुछ हुआ,उससे और चिंता पैदा हो गई है अंकित को पुलिस हिरासत में मृत पाया गया. कथित तौर पर उसने गमछे से खुद को फांसी लगा ली. सवाल यह है कि आखिर लॉकअप में गमछा कैसा पहुंचा. नियमों के अनुसार, सेल के अंदर कोई भी निजी सामान रखने की अनुमति नहीं है,जिससे संदेह पैदा होता है कि उसने गमछा कैसे हासिल किया.

पुलिस अधिकारियों के शुरुआती बयानों से पता चलता है कि अंकित चोरी के आरोप और गिरफ्तारी के कारण गंभीर मानसिक तनाव में था,जिसके चलते यह कदम उठाया होगा. 

मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है,अधिकारी लॉकअप निगरानी प्रणाली, शिफ्ट में कर्मियों के ड्यूटी रिकॉर्ड और मानक हिरासत प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं, इसकी समीक्षा कर रहे हैं.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget