एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'नीतीश कुमार को भूलने की बीमारी हो गई है और यह...', संजय राउत का तंज

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने पर संजय राउत ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भूलने की बीमारी से जूझ रहे हैं. दो साल में उनकी बीमारी ज्यादा बढ़ गई है.

Maharashtra News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर अब एक बार फिर एनडीए का दामन थामा है. रविवार को उन्होंने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. पिछले कुछ दिनों से बिहार से आरजेडी और जेडीयू के बीच खटास की खबरें आ रही थी, जिसपर रविवार को सस्पेंस खत्म हुआ और नीतीश कुमार ने आरजेडी से अपने रास्ते अलग कर लिए. इस पर अब लगातार इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भी नीतीश कुमार के बीजेपी से गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

सांसद संजय राउत ने कहा, "नीतीश कुमार भूलने की बीमारी से जूझ रहे हैं. दो साल में उनकी बीमारी ज्यादा बढ़ गई है. ये मैं नहीं बोल रहा हूं बल्कि जिस पार्टी में वो चले गए हैं." उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुझे याद है कि वो अब बीजेपी में चले गए हैं. कल जब वो दवा खा लेंगे, तब उन्हें पता चलेगा कि वो बीजेपी में आए हैं, फिर वापस वो इंडिया गठबंधन में आ जाएंगे. ये बीमारी बहुत खतरनाक होती है देश, राजनीति और लोकतंत्र के लिए भी.

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आगे कहा, "ये बीमारी सिर्फ सीएम नीतीश कुमार को नहीं हुई है, बल्कि ये बीमारी अमित शाह और प्रधानमंत्री को भी हुई है. यही वो नेता है जो बार-बार कहते थे, नीतीश कुमार को हम नहीं लेंगे, हमारी पार्टी के साथ, कुछ भी हो जाए, वे हाथ जोड़कर भी आए तो भी उन्हें नहीं लेंगे वो बिहार की जनता को वचन दे रहे थे. लेकिन, अब नीतीश कुमार की बीमारी उनको भी लग गई है, वे भी भूल गए हैं."

शरद पवार की भी आई थी प्रतिक्रिया

नीतीश कुमार के बीजेपी में शामिल होने पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि पटना में जो कुछ भी हुआ इतने कम समय में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई. 10-15 दिनों में ऐसा क्या हुआ कि वो अपनी विचारधारा को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. भविष्य में जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी. 

यह भी पढ़ें: Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार के फैसले पर सुप्रिया सुले बोलीं- 'वे भारत के कद्दावर नेता हैं, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget