एक्सप्लोरर

बेस्ट चुनाव रिजल्ट: BJP की होगी जीत या फिर राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे का गठबंधन करेगा कमाल? वोटों की गिनती जारी

BEST Election Result: बेस्ट एम्प्लॉयी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी चुनाव के लिए वडाला में काउंटिंग जारी है. इस चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस गठबंधन का मुकाबला बीजेपी के प्रसाद लाड के पैनल से है.

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले बेस्ट (BEST) एम्प्लॉयी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी चुनाव के रिजल्ट आने वाले हैं. इसके लिए वडाला डिपो में एक बजे काउंटिंग शुरू हुई. पूरी तस्वीर शाम तक साफ होगी. ये चुनाव इसलिए खास है क्योंकि पहली बार उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की पार्टी ने गठबंधन के तहत उम्मीदवार उतारे हैं.

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की बेस्ट यूनियन ने “उत्कर्ष पैनल” खड़ा किया. इसका मुकाबला मुख्यतौर पर बीजेपी विधायक प्रसाद लाड के “श्रमिक पैनल” से है.

क्या बोले एमएनएस-शिवसेना (यूबीटी) के नेता?

एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव में कुल पांच पैनल थे, जिसमें एक पैनल शशांक राव का भी है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रति झुकाव वाला एक यूनियन भी मैदान में है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शिवसेना (यूबीटी) और MNS के नेताओं ने साथ लड़ने को लेकर सोमवार (18 अगस्त) को कहा कि BEST में दोनों नेताओं की बहुत अधिक पैठ नहीं है, लेकिन इस चुनाव ने दोनों दलों को साथ आने का एक अवसर दिया. 

किसके कितने उम्मीदवार?

बेस्ट (BEST) एम्प्लॉयी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के चुनाव में बेस्ट के सदस्यों, श्रमिकों ने 35 मतदान केंद्रों पर मतदान किए. उत्कर्ष और श्रमिक पैनल ने 21-21 कैंडिडेट उतारे. इनमें उद्धव ठाकरे शिवसेना (यूबीटी) ने 18, राज ठाकरे की MNS ने दो और एक उम्मीदवार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संघ की तरफ से था.

पिछले 9 वर्षों से ठाकरे की शिवसेना का बेस्ट पर कब्जा रहा है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शिवसेना (यूबीटी) इस सत्ता को बनाए रख पाएगी या नहीं.

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 5 जुलाई को 20 सालों के बाद एकसाथ सियासी मंच पर नजर आए थे. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने भविष्य में साथ लड़ने का ऐलान किया. पिछले ही दिनों शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा था कि ठाकरे बंधु मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नासिक में एक साथ लड़ेंगे.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget