एक्सप्लोरर

Maharashtra Accident: बीड में सड़क पर मौत बनकर दौड़ा कंटेनर, 6 लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत

Beed Accident: बीड जिले में धुळे-सोलापुर हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने छह लोगों को कुचल दिया, जिसमें चार की मौत हो गई और दो घायल हैं. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार (30 अगस्त) को धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए. 

यह दुर्घटना नामलगाव फाटा के पास फ्लाईओवर के निकट हुई, जब एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पर चल रहे 6 लोगों को कुचल दिया. हादसे के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर इतनी तेज रफ्तार में था कि उसने छह लोगों को सीधे अपनी चपेट में ले लिया. इनमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को तुरंत बीड जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि सभी पेंडगाव में दर्शन के लिए जा रहे थे.

पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

हादसे की सूचना मिलते ही बीड ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंच गई और कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटनास्थल पर जाम हटवाकर यातायात सुचारू करवाया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि कंटेनर तेज रफ्तार में होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. पुलिस दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं

बीड समेत पूरे महाराष्ट्र में हाल के दिनों में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि तेज रफ्तार, वाहन चालकों की लापरवाही और सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों की कमी इसकी मुख्य वजह है.

बीड की यह दुर्घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करती है. प्रशासन ने पीड़ितों के परिजनों को मदद पहुंचाने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
नालासोपारा: गरबा में धार्मिक तनाव, 'आरिफ शेख' मामले के बाद अब 'तिलक' से होगी पहचान
नालासोपारा: गरबा में धार्मिक तनाव, 'आरिफ शेख' मामले के बाद अब 'तिलक' से होगी पहचान
छत्रपति संभाजीनगर: इलेक्ट्रिक हीटर ने 14 वर्षीय यज्ञा की ली जान, छाया मातम
इलेक्ट्रिक हीटर बना जानलेवा, करंट लगने से 14 वर्षीय यज्ञा की दर्दनाक मौत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget