एक्सप्लोरर

Pandit Dhirendra Shastri: 'साईं भगवान नहीं, गीदड़ की खाल पहनकर कोई...' बागेश्वर पंडित की विवादित टिप्पणी पर AIMIM ने किया पलटवार

Sai Baba Remark: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद राजनीति शुरू हो गई है. उन्होंने कहा था कि मैं साईं को नहीं मानता. शंकराचार्या जी हमारे धर्म के प्रधानमंत्री हैं.

Maharashtra News: साईं बाबा को लेकर दिए विवादित बयान के बाद से बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की चर्चा एक बार फिर पूरे देश में हो रही है. उन्होंने कहा था कि साईं संत हो सकते हैं, फकीर हो सकते हैं, लेकिन भगवान नहीं हो सकते. इस बयान का अब जमकर विरोध किया जा रहा है. आम जनता से लेकर राजनेता तक इस विवाद में कूद पड़े हैं.

AIMIM ने की सख्त कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सांसद इम्तियाज जलील (Imtiyaz Jaleel) ने भी साईं बाबा विवाद पर बयान देते हुए कहा, 'साईं बाबा के करोड़ों भक्त हैं. उनको लेकर इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे कई बाबा चर्चा में बने रहते है. इन बाबाओं का भविष्य में क्या होता है वह सभी को पता है.'

'साईं पर अपना रुख साफ करे सरकार'

वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा साईं बाबा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर शिंदे-फडणवीस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में सभी को महापुरुषों के अपमान करने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है. शिंदे-फडणवीस  सरकार ने यह साफ कर दिया है कि आपको महाराष्ट्र में जो बोलना है... जिसके बारे में बोलना है... वो आप बोल सकते हैं. हम आपको कुछ नहीं कहेंगे. हम नपुंसक हैं. आपको कुछ नहीं करेंगे. जिन्होंने बागेश्वर बाबा को यहां बुलाया था वह अब साईं बाबा के विषय में अपना रुख साफ करें. साईं बाबा को लेकर इस तरह के विवादित बयान देने वाला यह दूसरा व्यक्ति है. इससे पहले आचार्य शंकराचार्य नाम से किसी व्यक्ति ने साईं बाबा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी.'

आखिर कैसे शुरू हुआ ये पूरा विवाद?

बागेश्वर दरबार में आए डॉक्टर शैलेंद्र राजपूत नाम के एक भक्त ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से पूछा था कि, 'बहुत सारे लोग हमारे देश में साईं भक्त हैं. लेकिन सनातन धर्म  साईं की पूजा को नकारता सा दिखता है. जबकि साईं की पूजा सनातन पद्धति से ही होती है. तो आप इस पर प्रकाश डालें'. इस सवाल के जवाब में बागेश्वर धाम सरकार ने कहा था कि, 'हमारे धर्म के शंकराचार्य जी ने साईं बाबा को देवताओं का स्थान नहीं दिया. शंकराचार्य की बात मानना हर सनातनी का धर्म है क्योंकि वो अपने धर्म के प्रधानमंत्री हैं. और कोई संत चाहे वो हमारे धर्म के तुलसीदास हों या सूरदास हों, वो संत हैं... भगवान नहीं हैं.  बाकी सबकी अपनी आस्था है. पर इतना कह सकते हैं कि साईं बाबा संत हो सकते हैं, लेकिन भगवान नहीं हैं. अब आपने कहा कि वैदिक धर्म से उनकी पूजा होती है तो देखो भाई, गिदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता. भगवान भगवान हैं और संत संत हैं. साईं के प्रति मेरा क्या आदर है इसमें आप मत पड़ना.'

ये भी पढ़ें:- Maharashtra Politics: क्या एकनाथ शिंदे दाढ़ी काटकर घूमेंगे? आखिर संजय राउत ने क्यों दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget