एक्सप्लोरर

Maharashtra Weather: मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी, विदर्भ में बिजली गिरने का अलर्ट, जानें- अपने शहर का हाल

Maharashtra Weather News: महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई शहरों में इस वक्त बारिश हो रही है. बारिश का यह सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहेगी. इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश के आसार हैं.

Maharashtra Weather Update: मुंबई में मंगलवार (20 अगस्त) सुबह से ही रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मुंबई के कई स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है.  महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में भी अगले 3-4 दिन बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. इस बीच कुछ स्थानों पर तूफानी हवाएं भी चल रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों तक पूरे राज्य में बारिश का अनुमान है. आज और कल कोंकण में सभी जगह तूफानी हवा चलेगी और साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी ज़िले में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है. मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है तो वहीं इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

मराठवाड़ा में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. विदर्भ में आकाशीय बिजली के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

संतोषजनक स्तर पर पाया गया AQI
मुंबई में सुबह न्यूनतम तापमान 26.99 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी और अधिकतम तापमान 28.87 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. कल मुंबई में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मुंबई में एक्यूआई का स्तर संतोषजनक पाया गया है. यहां एक्यूआई 131 है. 

मुंबई में अधिकतम तापमान में बनाया रिकॉर्ड
मुंबई में 18 अगस्त यानी बीते रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि अगस्त के महीने में बीते कई वर्षों में सबसे अधिक था. बताया जाता है कि इससे पहले अगस्त 1969 में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

इन जिलों में भी बारिश का अनुमान
पालघर, ठाणे, रायगढ़, नासिक, अहमदनगर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा,सांगली, सोलापुर, जालना, परभनी, हिंगोली,नांदेड़, लातुर, ओस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, बुल्ढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा,वासिम और यवतमाल में अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान जताया गया है. 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव से पहले BJP को लगने वाला है बड़ा झटका, उद्धव ठाकरे की पार्टी में शामिल होंगे ये नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
महाराष्ट्र: नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget