एक्सप्लोरर

'वह एक शेर थे और मैं उनकी दहाड़...', बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बोले बेटे जीशान सिद्दीकी

Baba Siddique Death: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने कहा कि वह न्याय के लिए खड़े रहे, बदलाव के लिए लड़े और अटूट साहस के साथ तूफानों का सामना किया.

Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले की जांच जारी है. इस बीच उनके बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique) अपने पिता की हत्या का दर्द झेलते हुए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. वो लगातार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देकर अपने पिता बाबा सिद्दीकी के हत्यारे को एक तरह से चुनौती दे रहे हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''उन्होंने मेरे पिता को चुप करा दिया लेकिन वे भूल जाते हैं कि वह एक शेर थे और मैं उनकी दहाड़ को अपने भीतर रखता हूं. उनकी लड़ाई को अपनी रगों में रखता हूं. वह न्याय के लिए खड़े रहे, बदलाव के लिए लड़े और अटूट साहस के साथ तूफानों का सामना किया.''

मेरी रगों में शेर का खून दौड़ता- जीशान सिद्दीकी

जीशान सिद्दीकी ने आगे लिखा, ''अब, जो लोग उसे नीचे लाए थे, वे यह मानकर मुझ पर नजरें गड़ाए हुए हैं कि वे जीत गए हैं. मैं उनसे कहता हूं कि मेरी रगों में शेर का खून दौड़ता है. मैं अभी भी यहां निडर और अटूट हूं. उन्होंने एक की जान ली लेकिन मैं उसके स्थान पर खड़ा हो गया. यह लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है. आज, मैं वहीं खड़ा हूं जहां वह खड़े थे- जीवित, अथक और तैयार. मैं हमेशा बांद्रा ईस्ट के लोगों के साथ हूं.''

धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को- जीशान सिद्दीकी

इससे पहले भी विधायक जीशान सिद्दीकी ने शनिवार (19 अक्टूबर) को सोशल मीडिया पर अपने पिता के हत्यारे को बुजदिल करार देते हुए अपने गुस्से का इजहार किया था. उन्होंने लिखा था, ''बुज़दिल डराया करते है अक्सर दिलेर को, धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को.''

बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने अबतक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि इस मामले में हाल में गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों ने हत्या के लिए 50 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन भुगतान को लेकर असहमति और एनसीपी नेता के रसूख को देखते हुए उन्होंने हत्या को अंजाम देने से बाद में मना कर दिया था.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के मुंबई के बांद्रा स्थित ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका.

ये भी पढ़ें:

बाबा सिद्दीकी के हमलावरों पर सिक्योरिटी गार्ड ने क्यों नहीं की जवाबी फायरिंग? अब हुआ ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget