एक्सप्लोरर

Baba Siddique Murder Case: 21 दिन चली तलाशी, 45 लोगों पर नजर, पुलिस ने मेन शूटर शिवकुमार को ऐसे किया गिरफ्तार

Baba Siddique Murder Case Update: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुख्य शूटर के साथ ही उसके चार साथियों को भी यूपी से गिरफ्तार कर लिया है.

Baba Siddique Murder News: मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी  हत्याकांड के मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम को गिरफ्तार कर लिया है जो कि हत्या वाले दिन फरार हो गया था. पुलिस को कैसे मिला शूटर शिव कुमार का लोकेशन, कैसे जाल बिछाकर शिवकुमार को किया गया गिरफ्तार? जानिए पूरी कहानी...

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बाबा सिद्धकी मामले में लगातार गिरफ्तारियां कर रही है. वहीं, हत्या के बाद से फरार चल रहा शिवकुमार भी अब पुलिस की गिरफ्त में है. शिवकुमार को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम 21 दिनों से प्रयास कर रही थी. अलग-अलग लोगों को ट्रैक कर रही थी. एक अधिकारी ने बताया कि शिवकुमार के परिवार और करीबियों का पूरा डाटा निकाला गया था जिसमें में कुल 45 लोग थे.

करीबी लोगों को मूवमेंट पर नजर रखने से मिली सफलता

इन 45 लोगों पर नज़र रखी जा रही थी. उनके हर मूवमेंट को भी ट्रैक किया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि हमने इनपर बारीकी से निगरानी रखी थी कि ये यह लोग कहां जाते हैं, किस से मिलते हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी और लोगों को ट्रैक किया गया. तब मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच चार लोगों पर आकर रुकी जो कि लगातार शिवकुमार के संपर्क में थे. 

अपने ही गांव के करीब रह रहा था शिवकुमार

चारों पर कुछ दिनों तक नजर रखी गई. उनके लोकेशन पर नज रखी गई जिस के बाद क्राइम ब्रांच को यह पुष्टि हो गई की ये चार लोग शिवकुमार से मिलते हैं और लगातार संपर्क में है. क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया और 10 नवंबर का इंतजार किया. ये चार लोग शिवकुमार से मिलने गए. शिवकुमार के गांव के करीब एक गांव में घर है जिसको शिवकुमार के लिए सेफ हाउस बनाया गया था. वहां पर भी पुलिस ने जाल बिछाया था और जैसे ही शिवकुमार वहां पहुंचा, क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ ने उसके साथ  चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Election Matrize Survey: महाराष्ट्र में CM पद की पहली पसंद कौन? सर्वे में जनता ने इस नेता के नाम पर लगाई मुहर

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget