एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी की हत्या के वक्त शूटर्स ने क्यों रखे थे पेपर स्प्रे? आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल बरामद की हैं, जिसके साथ 28 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं.

Baba Siddique Shot Dead in Mumbai: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर लगातार जांच करने में जुटी है. पुलिस ने गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों में से दो को उसी रात गिरफ्तार कर लिया था और तीसरा हमलावर फरार हो गया था. दोनों आरोपियों को 24 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. पुलिस तीसरे आरोपी शिवकुमार की तलाश में जुटी है. 

मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से दो पिस्तौलें बरामद कीं. पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी अपने साथ मिर्ची स्प्रे भी लेकर आए थे. पहले आरोपी स्प्रे करने वाले थे और फिर गोली चलाने वाले थे, लेकिन तीसरे आरोपी शिवकुमार ने सीधे फायरिंग कर दी. घटना के समय बाबा सिद्दीकी के साथ तीन सिपाही भी थे. अचानक हुए हमले में वे कुछ नहीं कर पाए.

पुलिस ने एक आरोपी को भी किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले शुबू लोणकर के भाई को गिरफ्तार किया है. शुबू लोणकर फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके भाई प्रवीण लोणकर को अरेस्ट कर लिया है. जिन दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उन्हें प्रवीण लोणकर ने ही पुणे में शरण दी थी. 

जीशान सिद्दीकी को भी मारने के मिले थे आदेश
वहीं, पुलिस की गिरफ्त में आए शूटर्स ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें बाबा सिद्दीकी के साथ ही उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी को भी मारने के आदेश मिले थे. कथित तौर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कहा गया था कि टारगेट दोनों हैं, लेकिन अगर मौका न मिले तो जो सामने आए पहले उसे मारे देना.

वहीं मामले पर डीसीपी क्राइम ब्रांच दत्ता नलवाडे ने रविवार को जानकारी दी थी कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों की पिस्तौल से 28 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. वे इस हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कथित संलिप्तता की जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी, प्रवीण लोणकर पुणे से दबोचा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज
CJP के समर्थन में प्रदर्शन के लिए पहुंचे आदित्य ठाकरे तो संजय राउत बोले- 'नाम ही काफी है'
CJP के समर्थन में प्रदर्शन के लिए पहुंचे आदित्य ठाकरे तो संजय राउत बोले- 'नाम ही काफी है'
मुंबई में CJP के समर्थन में मार्च, आदित्य ठाकरे बोले- 'ये लड़ाई ज्ञानेश कुमार के...'
मुंबई में CJP के समर्थन में मार्च, आदित्य ठाकरे बोले- 'ये लड़ाई ज्ञानेश कुमार के...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget