एक्सप्लोरर

Baba Siddique: क्या अजित पवार गुट के साथ जाएंगे बाबा सिद्दीकी? कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पहला बयान

Baba Siddique Resign: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अब उनका एक बड़ा बयान सामने आया है.

Baba Siddique Statement: महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) के जाने माने नेता बाबा सिद्दीकी ने पार्टी छोड़ दी है. पार्टी से नाता तोड़ने के बाद उनका पहला बयान सामने आया है. बाबा सिद्दीकी ने कहा, 'हम जिस परिवार में इतने साल रहे, मैं उस परिवार के अंदर भी बहुत इशू उठाता रहा. कुछ तो हुआ होगा इसलिए हटा. जब लगता है कि हट जाना चाहिए तो हट जाना चाहिए. मेरा सफर इंदिरा गांधी जी से लेकर राहुल गांधी जी तक रहा है. खरगे जी मेरे पिता समान हैं.'

कांग्रेस से अपने इस्तीफे पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कहा, ''मुझे फैसला लेना था और मैंने फैसला ले लिया है.' कोई मुझे मजबूर क्यों करेगा? मैं वयस्क हूं. जब आपको कोई बात समझ में न आए और बार-बार कहने पर भी उसमें सुधार न हो तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि अब आपकी कोई जरूरत नहीं है और आपको आगे बढ़ जाना चाहिए. इसलिए, मैं आगे बढ़ गया हूं." जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अजित पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल होंगे तो उन्होंने कहा, "मैं 10 फरवरी को फैसला करूंगा. आप देखेंगे कि मैं कहां जा रहा हूं."

क्या बोले बाबा सिद्दीकी?
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने गुरूवार को कहा कि उन्होंने लगभग पांच दशकों तक पार्टी का सदस्य रहने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. सिद्दीकी मुंबई में कांग्रेस के एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरा थे जो कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की गठबंधन सरकार के समय मंत्री भी थे. पूर्व मंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं एक युवा के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है. आज मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.'

बाबा सिद्दीकी ने आगे कहा, 'बहुत कुछ है जिसे मैं व्यक्त करना चाहता हूं लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि कुछ चीजों को अनकहा छोड़ देना ही बेहतर है. मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो इस यात्रा में हिस्सा रहें.' कांग्रेस के पूर्व नेता ने यह कदम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अजीत पवार गुट को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के रूप में मान्यता दिए जाने के कुछ दिनों बाद उठाया है. सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी वर्तमान में मुंबई के बांद्रा (पूर्व) से कांग्रेस विधायक हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में संजय राउत का अजित पवार पर बड़ा हमला, बोले- 'पीएम मोदी ने खुद इसका खुलासा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget