एक्सप्लोरर

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की अटकलों पर अजित पवार बोले, 'ये उनका अधिकार है कि...'

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे ने चचेरे भाई राज ठाकरे से गठबंधन के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि हमारे और हमारे शिवसैनिकों के मन में दिल में कोई भ्रम नहीं. उनके मन में भी कोई भ्रम नहीं है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं के साथ आने की चर्चा ने फिर जोड़ पकड़ लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि हमारे और उनके (राज ठाकरे) मन में इसको लेकर कोई भ्रम नहीं है. दोनों चचरे भाईयों के साथ आने की खबरों पर उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार ने भी प्रतिक्रिया दी है.

अजित पवार ने कहा, ‘‘राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे अपने-अपने दलों के अध्यक्ष हैं. अपनी पार्टी से जुड़ा कोई भी फैसला लेना उनका अधिकार है. आपके और मेरे इस बारे में सोचने से क्या फायदा? ’’

लाइसेंस रद्द किए जाने पर क्या बोले अजित पवार?

अजित पवार ने शुक्रवार (6 जून) को कहा कि बीड जिले में आग्नेयास्त्रों के अनावश्यक लाइसेंस रद्द करने के फैसले की तर्ज पर पुणे जिले में भी इसी तरह के कदम उठाए जाएंगे. इससे पहले, पुलिस ने बीड जिले में आग्नेयास्त्रों के लिए जारी सभी लाइसेंस की जांच की थी और प्रत्येक मामले का सत्यापन किया था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार रखने वाले को आग्नेयास्त्र की वैध आवश्यकता है या नहीं.

इस कदम को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है. पुणे और बीड जिलों के प्रभारी मंत्री पवार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बीड प्रशासन ने जिले में ऐसे ही कुछ लाइसेंस रद्द कर दिए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ पुणे में भी इसी तरह के कदम उठाए जाएंगे और इसके लिए आदेश दे दिए गए हैं. ’’

पुणे जिले में आग्नेयास्त्रों के लाइसेंस का मामला हाल ही में तब सुर्खियों में आया, जब यह बात सामने आई कि वैष्णवी हगवणे आत्महत्या मामले से जुड़े लोगों को ऐसे लाइसेंस जारी किए गए थे.

ससुराल वालों ने दहेज के लिए किया था प्रताड़ित
वैष्णवी (26) ने 16 मई को पुणे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया था. इस घटना के बाद वैष्णवी के ससुर राजेंद्र हगवणे को सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से निष्कासित कर दिया गया था.

मिल बैठकर कर लेंगे रणनीति तय
महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पवार ने कहा, ‘‘जल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं है. महायुति में शामिल तीनों दल (बीजेपी, राकांपा और शिवसेना) मिल बैठकर रणनीति तय कर लेंगे. फिलहाल सभी का ध्यान अपनी-अपनी पार्टी को मजबूत करने पर है.’’

ये भी पढ़ें: राज ठाकरे के साथ गठबंधन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'हम कोई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी 44 नई गाड़ियां, 4 करोड़ की कार भी शामिल
सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी 44 नई गाड़ियां, 4 करोड़ की कार भी शामिल
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget