एक्सप्लोरर

एयर इंडिया प्लेन हादसे पर उद्धव ठाकरे ने जताया शोक, '...मैं बस इतना ही कह सकता हूं'

Ahmadabad Plane Crash: उद्धव ठाकरे ने कहा कि एक पल में सबकुछ बदल गया. उन्होंने संवेदना जताते हुए कहा कि मां जगदंबा परिवारों को इस सदमें से उबरने की शक्ति प्रदान करे.

अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक जा रहा विमान गुरुवार (12 जून) को क्रैश हो गया. एयर इंडिया विमान के क्रैश पर उद्धव ठाकरे ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरा देश शोक में है. 

उद्धव ठाकरे ने अपनी संवेदना और संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "एयर इंडिया की यह दुर्घटना और इसमें मरने वालों की संख्या भी एक राष्ट्रीय संकट है. एक पल में, सब कुछ बदल गया है. मां जगदंबा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और मृतकों के परिवारों को इस सदमे से उबरने की शक्ति प्रदान करें. इस समय मैं बस इतना ही कह सकता हूं. दुर्घटना का दृश्य और जानमाल की हानि देखकर, मेरे सहित हर कोई अवाक है."

इस विमान में 242 लोग सवार थे जिसमें 10 क्रू मेंबर भी शामिल थे. ये प्लेन उड़ान भरने के पांच मिनट बाद भी क्रैश हो गया. विमान ने जब उड़ान भरी तो वह अपने कंट्रोल में दिखी लेकिन अचाकन ही विमान नीचे आने लगी और क्रैश हो गया. ये विमान अहमदाबाद के एक डॉक्टर्स हॉस्टल के ऊपर जा गिरा. 

जो विमान क्रैश हुआ है वो बोइंग ड्रीमलाइनर 787 थी. इसमें कुछ यात्रियों की क्षमता 300 थी. इसे सबसे सुरक्षित विमानों में से एक माना जाता है. एयर इंडिया की बेड़े में इस विमान को 12 साल पहले शामिल किया गया था. पहली बार इस विमान ने 14 दिसंबर 2013 को उड़ान भरी थी.

घटना के पीछे की वजह क्या है ये अभी पता नहीं चला है. ब्लैक बॉक्स बरामद होने के बाद इसके पीछे की वजह सामने आएगी. एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्लैक बॉक्स के डेटा को कलेक्ट करने में छह महीने या उससे ज्यादा का भी समय लग सकता है. घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है. 

न्यूज़ एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, इस विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है. अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर के हवाले से ये खबर दी है. इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget