एक्सप्लोरर

बीड सरपंच हत्याकांड में वकील उज्ज्वल निकम को बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए विशेष अभियोजक

Sarpanch Murder Case: बीड के सरपंच की हत्या मामले में राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच के सिलसिले में उज्ज्वल निकम को बड़ी जिम्मेदारी दी है.

Ujjwal Nikam in Beed Sarpanch Murder Case: महाराष्ट्र सरकार ने बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है, जबकि एडवोकेट बालासाहेब कोल्हे को सहायक विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी घोषणा की.

केज तहसील के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. कथित तौर पर उन्होंने एक पवन चक्की कंपनी से पैसे मांगने वाले कुछ लोगों द्वारा जबरन वसूली का विरोध किया था.

सरपंच हत्याकांड में घिरे हुए हैं धनंजय मुंडे 

पुलिस ने हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. महाराष्ट्र के एनसीपी मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड ने सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में पुणे में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इस मामले में मुंडे भी घिरे हुए हैं. विपक्षी पार्टियां मुंडे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं जबकि उनका कहना है कि इस मामले में उनके इस्तीफे से ज्यादा अहम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है. 

हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों की जल समाधि

मृतक संतोष देशमुख के परिवार के सदस्यों सहित ग्रामीण फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. एक अनोखे विरोध प्रदर्शन के तहत कई ग्रामीणों ने मासाजोग में एक झील में प्रवेश किया. इसके बाद 'जल समाधि' आंदोलन के तहत कमर तक पानी में खड़े हो गए. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले में न्याय का आश्वासन देते हुए कहा कि इसमें शामिल सभी व्यक्तियों पर मुकदमा चलाया जाएगा.

अन्नत्याग आंदोलन कर रहा पीड़ित परिवार

फिलहाल बीड में देशमुख परिवार का अन्नत्याग आंदोलन चल रहा है.  जनवरी में देशमुख परिवार ने मुंबई आकर सीएम फडणवीस से भी मुलाकात की थी और त्वरित कार्रवाई की मांग की थी.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के बजट सत्र में हंगामा कंफर्म! कांग्रेस का ऐलान- 'सेशन शुरू होते ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget