एक्सप्लोरर

Rajan Salvi ACB Enquiry: 'मुझे गिरफ्तार कर लो लेकिन मैं उद्धव ठाकरे को नहीं छोड़ूंगा', ACB की छापेमारी के बीच बोले शिवसेना विधायक राजन साल्वी

Rajan Salvi : राजन साल्वी ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरी पत्नी और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने राजन साल्वी के आवास पर छापा मारा है.

Rajan Salvi ACB Enquiry: शिवशेना यूबीटी (Shiv Sena) के नेता और विधायक राजन साल्वी (Rajan Salvi) ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (ACB) द्वारा की जा रही कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है. राजन साल्वी ने कहा "मेरे खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है. मेरी जांच करो. मुझे गिरफ्तार करो, लेकिन मैं उद्धव ठाकरे को नहीं छोड़ूंगा. चाहे कुछ भी हो, मैं उद्धव ठाकरे के साथ खड़ा रहूंगा. उन्होंने कहा उद्धव ठाकरे ने मुझे फोन किया. उन्होंने मुझसे कहा कि पूरा महाराष्ट्र आपके पीछे है. मुझे इस पर गर्व है."

साथ ही साल्वी ने ये भी कहा कि मुझे नतीजों की परवाह नहीं है. राजन साल्वी ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरी पत्नी और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने ठाकरे ग्रुप के विधायक राजन साल्वी के आवास पर छापा मारा है. विधायक राजन साल्वी के रत्नागिरी, राजापुर समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई है. खास बात यह है कि राजन साल्वी अब तक छह बार एसीबी जांच के लिए अलीबाग कार्यालय में उपस्थित हो चुके हैं. 

राजन साल्वी समेत उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं इस कार्रवाई के बाद राजन साल्वी समेत उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. विधायक राजन साल्वी पर आय से अधिक संपदा जमा करने का आरोप लगा है. मिली जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान राजन साल्वी की संपत्ति उनकी आय से 118 फीसदी ज्यादा होने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. विधायक राजन साल्वी पर गलत तरीके से धन अर्जित करने का आरोप लगाया गया है.

साथ ही एसीबी ने आरोप लगाया है कि राजन साल्वी ने तीन करोड़ 53 लाख की हेराफेरी की है. राजन साल्वी की कुल संपत्ति लगभग 2 करोड़ 92 लाख है. राजापुर से उद्धव ठाकरे समर्थक विधायक राजन साल्वी की एसीबी जांच से मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें- Suraj Chavan ED Arrest: 'सूरज चव्हाण के एक साथी अब शिंदे खेमे में, उन्हें ED ने नहीं किया अरेस्ट', खिचड़ी घोटाला मामले में बोले संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget