एक्सप्लोरर

Mumbai: मुंबई कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ पर भकड़े सपा विधायक अबू आजमी, 'ये गुंडागर्दी है'

Mumbai News मुंबई में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदर्शन से सियासत गरमा गई. मोर्चा पर कांग्रेस के मुंबई स्थित दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ करने और फर्नीचर तोड़ने के आरोप हैं.

Maharashtra News: सपा विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''गुंडागर्दी और इस तरह हल्ला बिल्कुल ठीक नहीं है. जो बात करनी है जबान से करिए. विरोध करना है जताइए लेकिन हल्ला करना जंगलराज का काम है.'' बीजेवाईएम के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मुंबई में कांग्रेस के कार्यालय में तोड़फोड़ की थी. 

बीजेवाईएम कार्यकर्ता आजाद मैदान स्थिति कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी. उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के पोस्टर पर स्याही भी फेंकी. पुलिस ने  भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया. इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे. मुंबई पुलिस ने बीजेवाईएम के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया और उन्हें आजाद मैदान पुलिस स्टेशन ले गई. जहां उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हुई.

वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह का जिक्र कर कही यह बात

बीजेवाईएम ने तब प्रदर्शन किया जब कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि उन्होंने राज्यसभा में अपने भाषण में बाबासाहेब का अपमान किया. कांग्रेस की सांसद वर्षा गायकवाड ने तोड़फोड़ को लेकर बीजेपी को फटकार लगाई. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, ''यही है जो बीजेपी और संघ परिवार ने बाबासाहेब का नाम सुनने के बाद हमेशा किया है- हमला और तोड़फोड़. देखिए अमित शाह को बचाने और महामानव भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर के खिलाफ दिए गए उनके घृति बयान से भटकाने के लिए बीजेपी के गुंडे किस स्तर पर गिर रहे हैं."

कांग्रेस ने सीएम फडणवीस से की कार्रवाई की मांग

वर्षा ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी के 50 कार्य़कर्ता हमारे ऑफिस में आए और कुर्सियां फेंकी और पोस्टर फाड़े, सामान को तोड़ा. हमारे बब्बरशेर कार्यकर्ताओं ने हमले का विरोध किया. हम इसके खिलाफ कानूनी रूप से आगे बढ़ेंगे. वर्षा गायकवाड ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से हमले में शामिल लोगों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. वर्षा ने कहा, ''महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में क्या इस प्रकार का राजनीतिक शिष्टाचार है. शर्म की बात है.''

ये भी पढ़ें- CM फडणवीस-शिंदे के साथ अजित पवार नहीं गए RSS मुख्यालय, BJP बोली, 'अगर जाते हैं तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: 'केंद्र सरकार सोनम वांगचुक का गला...', BJP को राज ठाकरे की सीधी चेतावनी
'केंद्र सरकार सोनम वांगचुक का गला...', BJP को राज ठाकरे की सीधी चेतावनी
मुंबई: नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंखों पर पट्टी बांधी और काट दिया गला! क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश
मुंबई: नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंखों पर पट्टी बांधी और काट दिया गला! क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश
फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेहुल राठोड़ की मौत से सनसनी, कार में बेहोश मिले, सुसाइड की आशंका
फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेहुल राठोड़ की मौत से सनसनी, कार में बेहोश मिले, सुसाइड की आशंका

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget