एक्सप्लोरर

CM फडणवीस-शिंदे के साथ अजित पवार नहीं गए RSS मुख्यालय, BJP बोली, 'अगर जाते हैं तो...'

Maharashtra Politics: अजित पवार की पार्टी के दो नेता वहां पहुंचे. जब शिवसेना नेता दादा भूसे से अजित पवार के न जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो उनके फैसले पर टिप्पणी नहीं कर सकते.

बीजेपी की नेता चित्रा वाघ ने गुरुवार को कहा कि अगर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार आरएसएस के संस्थापक के स्मारक पर जाते हैं, तो कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि आरएसएस ने सभी महायुति सहयोगियों की जीत में योगदान दिया था. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं. गठबंधन ने पिछले महीने संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीट में से 230 पर जीत दर्ज करके राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी थी.

गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बीजेपी एवं शिवसेना के कई अन्य नेताओं के साथ-साथ कुछ एनसीपी विधायकों ने नागपुर में जारी विधानमंडल सत्र के दौरान रेशिमबाग में आरएसएस संस्थापक डॉ. के बी हेडगेवार के स्मारक का दौरा किया. शिंदे ने स्मारक के दौरे के बाद कहा कि राष्ट्र निर्माण में आरएसएस के योगदान को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता और संघ परिवार तथा शिवसेना की विचारधारा एक ही है.

अजित गुट के दो विधायकों ने किया स्मारक का दौरा

अजित पवार ने स्मारक का दौरा नहीं किया, हालांकि, उनकी पार्टी के दो विधायक वहां गए. वाघ ने हेडगेवार के स्मारक के दौरे के दौरान संवाददाताओं से कहा कि अजित पवार सहित एनसीपी नेताओं के रेशिमबाग जाने से कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. बीजेपी नेता वाघ ने कहा, ‘‘उन्होंने (आरएसएस) हकीकत में अहम भूमिका निभायी है. इतनी सीट जीतने में आरएसएस के योगदान से कोई नकार नहीं सकता. आरएसएस ने न केवल बीजेपी उम्मीदवारों की जीतने में मदद की, बल्कि विधानसभा चुनाव के दौरान अपने सहयोगियों के समर्थन के लिए भी काम किया.'

आरएसएस ने महायुति के लिए काम किया- बीजेपी

वाघ ने सकारात्मक विचारधाराओं को अपनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा, 'किसी अच्छी विचारधारा को अपनाना अच्छी बात है. इसलिए, मुझे लगता है कि वे (एनसीपी नेता) आरएसएस मुख्यालय का दौरा करेंगे. आरएसएस ने महायुति के लिए काम किया और (उसकी जीत में) महत्वपूर्ण योगदान दिया. न तो एनसीपी और न ही शिवसेना कभी भी आरएसएस के योगदान से इनकार कर सकती हैं.' जब शिवसेना नेता दादा भूसे से अजित पवार के हेडगेवार के स्मारक पर न जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं पार्टी का एक कनिष्ठ कार्यकर्ता हूं. मैं उनके फैसले पर टिप्पणी नहीं कर सकता.'

हर किसी को यह तय करने का अधिकार- चित्रा वाघ

भूसे ने कहा कि हर किसी को यह तय करने का अधिकार है कि ऐसी जगहों पर जाना है या नहीं. उन्होंने कहा, 'लेकिन यह सच है कि आरएसएस ने निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और विधानसभा चुनाव में महायुति की मदद की.' हेडगेवार के स्मारक का दौरा करने वाले एनसीपी विधायक राजू कारेमोरे ने कहा कि वह पार्टी के निर्देश पर नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से वहां गए थे. उन्होंने कहा, 'विधानसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक ने स्मारक के दौरे को प्रोत्साहित करने वाले संदेश प्रसारित किए थे, जिसने मुझे वहां जाने के लिए प्रेरित किया.'

ये भी पढ़ें: मुंबई में 'नीलकमल' के डूबने के बाद प्रशासन अलर्ट, अब नाव पर घूमने के लिए करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर फिर हुआ विवाद, महिला ने लोगों पर छिड़का ‘पेपर स्प्रे’
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर फिर हुआ विवाद, महिला ने लोगों पर छिड़का ‘पेपर स्प्रे’

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget