एक्सप्लोरर

Ujjain News: बारात में डीजे की आवाज से हुई युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने किया यह दावा

MP News : डॉक्टर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि लाल सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका हार्ट फेल होना सामने आया है. उन्होंने बताया कि तेज आवाज भी हार्ट पर असर करती हैं. इससे भी हार्ट फेल हो सकता है.

Ujjain News: डीजे की धुन पर नाच रहा एक छात्र अचानक गश खाकर गिर गया. इसके बाद उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान पता चला है कि छात्र का हार्ट फेल हुआ है. चिकित्सक डीजे की ध्वनि को हार्ट फेल का कारण बता रहे हैं. यह अपने आप में चौंकाने वाली खबर है. मृतक छात्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई का छात्र था. 

कहां का है यह मामला

उज्जैन के समीप ग्राम नारेला कलां में रहने वाला 18 साल का लाल सिंह पिता विक्रम सिंह अपने मित्र के यहां शादी में ताजपुर आया था. ताजपुर में विजय सिंह परिहार के यहां विवाह समारोह आयोजित किया गया था. शादी के दौरान गांव में जुलूस निकाला जा रहा था. इस जुलूस में लाल सिंह भी शामिल हुआ. वह अपने मित्रों के साथ डीजे की धुन पर डांस कर रहा था. इस दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई. वह गश खाकर नीचे गिर गया. जब उसे अस्पताल ले जाएगा तो चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि लाल सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका हार्ट फेल होना सामने आया है. यह अपने आप में चौंकने वाली बात जरूर है. डॉक्टर शर्मा ने बताया कि कभी-कभी अत्यधिक तेज ध्वनि भी सीधे हार्ट पर असर करती हैं. इससे भी हार्ट फेल हो जाता है. इस घटना के बाद विवाह समारोह में गम का माहौल दिखाई दिया. लाल सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई का छात्र था. 

शादी में डांस का वीडियो भी वायरल

विवाह समारोह के दौरान डीजे की धुन पर नाच रहे लाल सिंह का वीडियो भी वायरल हुआ है. इस घटना को लेकर लाल सिंह के दोस्त भी हतप्रभ हैं. इस मामले को लेकर पंवासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है. पंवासा थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि लाल सिंह की मौत को लेकर सभी बिंदुओं पर विवेचना की गई, मगर हार्ट फेल होने से उसकी मौत होना मेडिकल रिपोर्ट में आया है.

यह भी पढ़ें 

MP News: जीजा के सामने युवती से गैंगरेप, हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ की वारदात, गिरफ्तारी पर एसपी ने घोषित किया इतने का इनाम

Shahdol News: वकील ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल: जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए आरोप तो दिग्विजय सिंह ने दी CM को 'क्लीन चिट', कहा- आरोप तथ्यहीन
भोपाल: जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए आरोप तो दिग्विजय सिंह ने दी CM को 'क्लीन चिट', कहा- आरोप तथ्यहीन
सागर के सिविल अस्पताल पर आरोप, डेढ़ साल के बच्चे की आंख में डाली गलत ड्रॉप, लापरवाही ने छीनी रोशनी
सागर के सिविल अस्पताल पर आरोप, डेढ़ साल के बच्चे की आंख में डाली गलत ड्रॉप, लापरवाही ने छीनी रोशनी
त्विषा शर्मा की आरोपी सास गिरिबाला के घर में देर रात घुसे चोर, क्राइम सीन पर हुई चोरी?
त्विषा शर्मा की आरोपी सास गिरिबाला के घर में देर रात घुसे चोर, क्राइम सीन पर हुई चोरी?
कैलाश विजयवर्गीय के RSS वाले बयान पर सियासत तेज, अब संत समाज ने दिया बड़ा बयान
कैलाश विजयवर्गीय के RSS वाले बयान पर सियासत तेज, अब संत समाज ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Ram Mandir | Donation Scam | Mahadangal: Champat Rai पर ट्रस्ट की मेहरबानी के पीछे क्या है खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget