एक्सप्लोरर

MP Rain Alert: उज्जैन समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश, फसलों को भारी नुकसान, कब तक जारी रहेगी बरसात का सिलसिला?

MP Rain Update: मध्य प्रदेश के उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, रतलाम, मंदसौर, रतलाम, इंदौर में लगातार मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है जिसकी वजह से नदी नाले उफान पर आ गए हैं.

Ujjain Rain Alert: उज्जैन में मंगलवार रात से ही बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिसकी वजह से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. इसके अलावा खेतों में पानी भर जाने की वजह से कई जगह फसलें चौपट होने की खबरें भी सामने आ रही हैं. मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक उज्जैन, रतलाम, आगर मालवा, नीमच, मंदसौर, देवास जिले में लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से शिप्रा, चंबल, गंभीर, कालीसिंध आदि नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. 

जिला प्रशासन द्वारा नदियों के जलस्तर पर निगाह रखी जा रही है. इसके अलावा नदी के आसपास रहने वाले लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है. उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक आपदा प्रबंधन से निपटने के लिए पूरी टीम तैयार है. अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. 

नदी के आसपास के किसानों की फसलें चौपट
नदियों के आसपास खेती करने वाले कई किसानों की फसलें चौपट हो गई है. उज्जैन में गंभीर नदी के समीप नलवा, अंबोदिया आदि गांवों के किसानों के खेतों में नदी का पानी भरा गया है, जिससे फसलों में काफी नुकसान हुआ है. किसान राजेश आंजना के मुताबिक एक साथ लगातार मूसलाधार बारिश होने की वजह से खेतों में पानी भर गया है, जिसके कारण आदि फसल चौपट हो गई है. 

सड़कों की हालत भी हुई जर्जर
मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों की हालत भी बिगड़ रही है. सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भर जाने की वजह से एक्सीडेंट की आशंका भी बन रही है. उज्जैन के आसपास धार, देवास, आगर मालवा आदि जिलों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है इन सड़कों पर भी निर्माण कार्य मूसलाधार बारिश के कारण बंद हो गया है. इसके अलावा नदी पर बनने वाले ब्रिज का काम भी रुक गया है. 

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से मध्यप्रदेश के सीहोर, गुना, शाजापुर, राजगढ़, बुरहानपुर, हरदा, देवास, खंडवा, उज्जैन, इंदौर, धार, रतलाम, झाबुआ, खरगोन, बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा भोपाल, आगर मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, श्योपुर, सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा में भी बारिश के संकेत मौसम विभाग द्वारा दिए गए है.

यह भी पढ़ें: मध्‍य प्रदेश में कितने फीसदी लोग चाहते हैं कि बीजेपी को सीएम चेहरा प्रोजेक्‍ट करना चाहिए, सर्वे के नतीजों ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget