एक्सप्लोरर

Vaishno Devi Darshan: आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए फ्री वैष्णो देवी यात्रा, कैसे होता है भक्तों का चयन?

Vaishno Devi Darshan Yojna: शाजापुर के एक भक्त मंडल ने समाज के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है. ये मंडली आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को फ्री वैष्णो देवी की यात्रा कराती है.

MP News : मध्य प्रदेश सरकार ने हालिया सालों में तीर्थ दर्शन योजना का शुरुआत की है. मगर देश में ऐसी कई भक्त मंडली है जो हर साल अपने निजी खर्चे से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क यात्रा करवाती है. ऐसा ही एक भक्त मंडल मध्य प्रदेश के शाजापुर का है, जो हर साल सैकड़ों की संख्या में भक्तों को निशुल्क वैष्णो देवी की यात्रा कराता है. इस यात्रा के दौरान खानपान का पूरा खर्च भक्त मंडल द्वारा उठाया जाता है.

शाजापुर के रहने वाले रामकरण मंडलोई और उनके कुछ साथी माता वैष्णो देवी के भक्त हैं और वे हर साल माता के दर्शन के लिए जाते हैं. इस दौरान उनके भक्त मंडल के सदस्यों ने देखा कि आर्थिक रूप से कमजोर कई लोग माता के दर्शन को नहीं जा पाते हैं. इसी के चलते उन्होंने साल 2005 में एक योजना शुरू की, जिसके तहत वे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रेल मार्ग से माता वैष्णो देवी की यात्रा करवाते हैं. भक्त मंडल के सदस्य रामकरण मंडलोई बताते हैं कि अभी तक वे 3800 लोगों को माता वैष्णो देवी की यात्रा करवा चुके हैं. अभी भी उनकी यात्रा का क्रम जारी है. अभी भी वे तीर्थ यात्रियों का जत्था लेकर वैष्णो देवी पहुंचे हुए हैं. 

ऐसी चलाई जाती है योजना 
शाजापुर के पत्रकार मनोज जैन के मुताबिक, माता वैष्णो देवी के दर्शन का सिलसिला भक्त मंडल द्वारा लगातार जारी रखा गया है. हर साल भक्त मंडल द्वारा गरीब वर्ग के लोगों को माता वैष्णो देवी की यात्रा कराई जाती है. उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान यात्रा नहीं हो पाई थी. उनके मुताबिक भक्त मंडल द्वारा पहले तो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के आवेदन मंगवाए जाते हैं. इसके बाद श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें निर्धारित तारीख में रेल मार्ग के जरिए ले जाया जाता है.

लॉटरी से होता है भक्तों का चयन 
माता वैष्णो देवी भक्त मंडल के सदस्य बताते हैं कि श्रद्धालुओं के आवेदन आने के बाद उनका चयन लॉटरी के जरिये किया जाता है और फिर उन्हें वैष्णो देवी की यात्रा पर भेजा जाता है. हर साल बड़ी संख्या में लोग यात्रा के लिए आवेदन करते हैं. जिन लोगों को एक बार यात्रा का मौका मिल जाता है, उन्हें दोबारा नहीं ले जाया जाता है.

ये भी पढ़ें: Guna Plane Crash: मध्य प्रदेश के गुना में लैडिंग के दौरान प्लेन क्रैश, ट्रेनी पायलट हुईं घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget