एक्सप्लोरर

Uttarkashi Bus Accident: दो ट्रिप में यात्रियों को यमुनोत्री पहुंचा चुकी थी हादसे का शिकार हुई बस, तीसरे ट्रिप के यात्री काल के गाल में समा गए

Dehradun : हादसे का शिकार हुई बस हल्द्वानी की थी. संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह के मुताबिक बस के सभी कागजात दुरुस्त थे और उसका फिटनेस पांच नवंबर 2022 तक वैध था.

देहरादून: उत्तरकाशी (Uttarkashi) में चारधाम यात्रियों (Chardham Yatra) से भरी बस रविवार शाम पौने सात बजे 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए. इस हादसे में मारे गए लोगों में से 23 की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं तीन की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. चार घायलों का इलाज चल रहा है. इनमें बस का ड्राइवर भी शामिल है. मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. बस में चालक और परिचालक और मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के गांव जखला निवासी 28 तीर्थयात्री सवार थे. यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब 5 किमी दूर रिखाऊं खड्ड क्षेत्र में हुआ. बस हरिद्वार से यमुनोत्री धाम जा रही थी. हादसे का शिकार हुई बस लगातार तीसरी ट्रिप पर थी. वह दो ट्रिप में यात्रियों को सुरक्षित पहुंचा चुकी थी, लेकिन तीसरे ट्रिप में वह हादसे का शिकार हो गई. शुरुआती जांच में इसमें ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है.

जहां हादसा हुआ, वहां की सड़क कैसी है

उत्तरकाशी के रिखाऊं खड्ड के समीप जिस स्थान पर मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, वहां पर सड़क भी काफी चौड़ी थी. लेकिन सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा. इसमें 26 तीर्थयात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी. पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय तेज रफ्तार और थोड़ी सी भी असावधानी जान पर भारी पड़ती है. यमुनोत्री हाईवे पर अब तक हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की असावधानियां भी उजागर हुई हैं.

दोनों वाहन अन्य वाहन को पास देते समय असावधानी बरतने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए. बीते कुछ रोज पहले यमुनोत्री हाईवे पर एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ था. इसमें तीन तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी. वाहन जिस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. उस स्थान पर सड़क काफी चौड़ी थी साथ ही सड़क पर ब्लैक टॉप भी किया गया था. लेकिन सामने से आ रहे वाहन को पास देने के लिए वाहन बैक करते समय चालक की असावधानी भारी पड़ गई. वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ. इसके अलावा गंगोत्री हाईवे पर कोपांग के समीप एक टैंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें दो तीर्थ यात्रियों की मौत हुई थी.

बस की फिटनेस कैसी थी

उत्तरकाशी में जो बस हादसे का शिकार हुई है, वह लगातार तीसरी ट्रिप पर थी. इससे पहले वह दो बार तीर्थयात्रियों को ले जा चुकी थी. यह बस हल्द्वानी की है. संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि बस के सभी कागजात दुरुस्त थे. बस का रजिस्ट्रेशन 28 मई 2018 का है. इसकी फिटनेस पांच नवंबर 2022 तक, इंश्योरेंस 10 मार्च 2023 तक, टैक्स 30 जून 2022 तक, प्रदूषण 13 मई 2023 तक और परमिट दो जून 2025 तक वैध था. उन्होंने बताया कि बस को इसी आधार पर ग्रीन कार्ड मिला हुआ था. यह बस यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ कंपनी लिमिटेड की ओर से यात्रा में भेजी गई थी. ट्रिप कार्ड की डिटेल के मुताबिक, बस में 28 यात्री सवार थे. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें

Itarsi News: रेलवे का इंजीनियर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, चपरासी से इस बात के लिए ले रहा था घूस

Ujjain News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी सुविधा स्थगित, इस वजह से प्रशासन ने लिया यह फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget