एक्सप्लोरर

MP News: फिर गरजीं उषा ठाकुर, कांग्रेस को बताया ढपोलशंख, दिग्विजय सिंह को दी ये बड़ी चुनौती

कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने पहले दिग्विजय सिंह को महू आकर चुनाव लड़ने का न्यौता दिया और अब पूरी कांग्रेस को ढपोलशंख करार दे दिया. महू में उषा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ढपोलशंख के सिवाए कुछ नही है।

Indore News: बीजेपी की कद्दावर नेत्री और सूबे की सियासत में दमखम रखने वाली मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने पहले दिग्विजय सिंह को महू आकर चुनाव लड़ने का न्यौता दिया. उन्होंने पूरी कांग्रेस को ढपोलशंख करार दे दिया है. महू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उषा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ढपोलशंख के सिवाए कुछ नही है. उन्होनें कहा कि यहां कांग्रेस का सामना राष्ट्रवाद से होगा जहां कांग्रेस टिकेगी ही नही. उधर उषा ठाकुर के इस बयान पर दिग्विजय सिंह ने चुटकी ली और कहा कि वो मेरी बेटी के समान हैं.

मध्यप्रदेश की काबिना मंत्री उषा ठाकुर अपने बयान से लगातार सुर्खियों में रहती हैं. हिंदुत्व की छवि और हिंदूवादी नेता के तौर पर उन्होनें अपनी राजनीति पकड़ को जमाए रखा है. इंदौर की विधानसभा तीन में विधायक रहने के बाद अब व लम्बे समय से महू में बीजेपी का परचम लहराए हुए हैं. विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच उषा ठाकुर से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि दिग्विजय इंदौर के दौरे पर हैं और क्या वे महू से उन्हें चुनाव लड़ने को कहेंगी तो उषा ठाकुर ने कहा कि मैं उन्हें चुनौती नही देती लेकिन वे आएं और महू से चुनाव लड़ें.

एक बार फिर उषा ठाकुर ने दोहरायी बात
इधर कल महू में पत्रकारों से बातचीत में उषा ठाकुर ने एक बार फिर से दिग्विजय और पूरी कांग्रेस पर हमला किया. उन्होनें कहा कि महू में बीजेपी का मजबूत सैनानी तैनात है और दिग्विजय तो क्या जिसमें दम हो महू आकर चुनाव लड़ो.

कन्यादान योजना में देना था 51 हजार लेकिन 51 रूपये भी नही दिए
उषा ठाकुर ने कांग्रेस की तत्कालीन सरकार पर जमकर कटाक्ष किया. उन्होनें कहा कि कमलनाथ सरकार ने कन्यादान योजना में 51 हजार रूपये देने का वादा किया था लेकिन दुनिया जानती है है कि आज तक 51 रूपया भी बेटियों को नही मिला. उषा ठाकुर ने कहा कि बेरोजगारों को चार हजार प्रतिमाह देने का वादा था लेकिन उन्हें 4 रूपये भी नही मिले.

यह भी पढ़े: विधानसभा चुनाव की तैयारियों वाली कांग्रेस की बैठक पर लगा ब्रेक! आखिरी वक्त में टली, जानें- अब कब होगी मीटिंग?

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget