एक्सप्लोरर

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव की तैयारियों वाली कांग्रेस की बैठक पर लगा ब्रेक! आखिरी वक्त में टली, जानें- अब कब होगी मीटिंग?

MP Assembly Elections 2023: कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के अलग-अलग कामों के लिए कुछ समितियां भी बनाई जा सकती हैं, जो नियमित रूप से बैठकें करके तैयारियों की समीक्षा करेंगी.

MP Congress Meeting : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जल्द ही दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक होने जा रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शीर्ष नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी भाग लेंगे. कहा जा रहा है कि दोनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के साथ मध्य प्रदेश से ग्यारह प्रमुख नेताओं को इस बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. बेहद महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होने की खबर है.

हालांकि,यह बैठक आज शुक्रवार 26 मई को होने वाली थी लेकिन अंतिम समय में इसे दो-तीन दिन के लिए टाल दिया गया. कहा जा रहा है कि आज शुक्रवार को कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व सिर्फ कर्नाटक में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चा करेगा. वैसे, मध्य प्रदेश के तमाम बड़े नेता 26 मई की चुनावी बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुंच चुके हैं.

बैठक में हिस्सा लेंगे ये नेता
कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में अगले दो-तीन दिनों में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक का एजेंडा तय कर लिया गया है. प्रभारी महासचिव जे पी अग्रवाल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, राज्य से आने वाले तीन सांसद विवेक तंखा, राजमणि पटेल और नकुल नाथ, तीन पूर्व पीसीसी चीफ  कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव और सुरेश पचौरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है. 

कमलनाथ के विरोध पर चर्चा
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि बैठक की नई डेट जल्द घोषित की जाएगी और इसमें टिकट वितरण, चुनाव प्रचार, घोषणा पत्र सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. बैठक में आधिकारिक रूप से यह भी तय किया जाएगा कि विधानसभा का चुनाव किसी एक चेहरे को आगे रखकर लड़ा जाए या फिर कांग्रेस पार्टी के नाम पर मुद्दों के साथ मैदान में उतरा जाए. पार्टी के अंदर खाने पीसीसी चीफ कमलनाथ के एकला चलो नीति के कारण कुछ विरोध के स्वर भी फूट रहे हैं,जिसे लेकर बैठक में चर्चा हो सकती है.

ये भी पढ़ें-
Watch: हिंदू राष्ट्र की मांग को अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया 'गोलबंदी', कहा- 'केवल रामराज्य से होगा कल्याण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget