एक्सप्लोरर

MP: उमा भारती का बड़ा बयान, 'मेरा दिल एक हिंदू का है और मैं काशी और मथुरा में मंदिर...'

MP News: बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा कि भारत का अंतिम लक्ष्य पीओके की वापसी है. उन्होंने काशी-मथुरा में मंदिर बनाने की इच्छा जताई और मालेगांव ब्लास्ट पर भी अपनी बात रखी.

बीजेपी की फायरब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि भारत का अंतिम लक्ष्य पीओके को वापस लेना है और यह देश की संसद का भी संकल्प है. इसके साथ ही उन्होंने काशी और मथुरा पर अपनी आस्था जताते हुए कहा कि उनका दिल चाहता है कि वहां मंदिर बनें. उमा ने कांग्रेस और जीतू पटवारी पर भी तीखे तंज कसे और मालेगांव ब्लास्ट से लेकर सेवानिवृत्ति की उम्र तक, हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष को घेरा

उमा भारती ने ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर कहा, “हमारा अंतिम लक्ष्य पीओके वापस लेना है. हमारा उद्देश्य तभी पूरा होगा जब हम पीओके को वापस ले लेंगे." उन्होंने उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया जो सेना की क्षमता पर सवाल उठाते हैं.

उमा ने कहा, “मैं उन लोगों को जवाब नहीं देना चाहती जो भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं. उन्हें भारतीय सेना का सम्मान करना नहीं आता और वे राजनीति करने के भी लायक नहीं हैं. आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को खुद ही खत्म कर देगा. पीओके राष्ट्र का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए.”

काशी और मथुरा में मंदिर देखना चाहती हू- उमा भारती

काशी और मथुरा विवाद पर उमा भारती ने कहा, “दोनों मामले अदालत में हैं, लेकिन मेरा दिल एक हिंदू का है और मैं काशी और मथुरा में मंदिर देखना चाहती हूं. मेरा विश्वास चाहता है कि काशी और मथुरा में मंदिर हों.” उन्होंने याद दिलाया कि पूजा स्थलों से जुड़े कानून (1991) पर संसद में डिबेट के दौरान भी उन्होंने काशी और मथुरा का मुद्दा उठाया था.

कांग्रेस और जीतू पटवारी पर तंज

एएनआई को दिए इंटरव्यू में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के शराब से जुड़े बयान पर जवाब देते हुए उमा भारती ने कहा, “उन्हें खुद नहीं पता कि वे क्या बोल रहे हैं. वे बिना सोचे समझे बोलते हैं. वे एक 'बेचारे' हैं. वे कांग्रेस  के इकलौते नेता हैं, क्योंकि पार्टी खत्म हो चुकी है. कई कांग्रेस नेता रिटायरमेंट ले चुके हैं. नई पीढ़ी के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. और जो बीजेपी में शामिल नहीं हो पाए, वे कांग्रेस में ही पीछे छूट गए हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी समाज की पारंपरिक शराब पर सवाल उठाना गलत है क्योंकि वह स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुँचाती और उसमें कोई दुर्व्यवहार नहीं होता.

चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

चुनाव लड़ने के सवाल पर उमा भारती ने साफ कहा, “हाँ मैं चुनाव तब लड़ूँगी जब मुझे लगेगा कि मैं तैयार हूं. मैं प्रतिबद्धता के प्रति निष्ठावान हूं. मेरे पास जनता की ताकत है.” उन्होंने कहा कि राजनीति में ताकत पाना उनका मकसद नहीं है, बल्कि योगदान करना ही उनका असली लक्ष्य है.

रिटायरमेंट की उम्र पर दी प्रतिक्रिया

राजनीति में सेवानिवृत्ति की उम्र पर चल रही बहस पर उन्होंने कहा, “कोई भी संगठन, राजनीतिक पार्टी, संस्थान सेवानिवृत्ति की उम्र तय कर सकता है लेकिन योगदान की उम्र नहीं. योगदान की कोई उम्र नहीं होती. राजनीति एक मंच है और योगदान मेरी क्षमता है.”

उमा भारती ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पेड़ कभी अपना फल खुद नहीं खाता और नदी अपना जल खुद नहीं पीती, वैसे ही योगदान देने की क्षमता कभी खत्म नहीं होती.

मालेगांव ब्लास्ट और व्यापमं केस

2008 मालेगांव ब्लास्ट केस पर भी उमा भारती ने गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “कुछ चीजों की जांच होनी बाकी है, सबसे पहले मेरा नाम व्यापमं घोटाले में आया. 2008 मालेगांव ब्लास्ट में लोगों की जान गई. उसमें (ले. कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा सिंह) उनके नाम क्यों जोड़े गए और असली दोषियों को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?. यह जांच का विषय है और असली दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.”

उमा भारती का जनता से जुड़ाव

उमा भारती ने यह भी बताया कि वह किसी एनजीओ से नहीं जुड़ना चाहतीं क्योंकि उनका काम जनता से सीधे जुड़कर करना है. उन्होंने शराबबंदी आंदोलन का उदाहरण दिया और कहा, “मैंने कोई सभा, कोई पंडाल कुछ नहीं लगाया. मैं तो शराब की दुकान के सामने जाकर ही खड़ी हो जाऊं. तो जब मैं दुकान के सामने जाकर खड़ी हो जाऊं तो जो शराब पीने आए होते थे, वो लोग मेरी तरफ पीछे आकर खड़े हो जाते थे. अंत में भीड़ इकट्ठी हो जाती थी.”

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget