एक्सप्लोरर

Ujjain Rape Case: उज्जैन रेप केस में पुलिस ने ऑटो चालक को किया गिरफ्तार, भागने के दौरान हुआ घायल

Ujjain Rape Case News: उज्जैन रेप केस में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता सोमवार को उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र स्थित एक सड़क पर खून से लथपथ पाई गई थी.

Ujjain News: उज्जैन रेप मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है. भागने के दौरान वो घायल हो गया. इंस्पेक्टर अजय कुमार ने कहा कि अपराध के घटनाक्रम को फिर से बनाने और बच्ची के कपड़े जब्ती के लिए मौके पर गए थे. मौका देखते ही भरत सोनी ने भागने की कोशिश की. पुलिस कर्मियों ने इसका पीछा किया और इसको पकड़ा. पकड़ने के दौरान यह सीमेंट की सड़क से टकराया जिस दौरान इसके पांव और हाथ में चोट आई हैं. पुलिस अधिकारी भी चोटिल हुए हैं. पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई करेंगे.

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने बताया, "घटना के दिन और स्थल के हमारे पास टेक्निकल साक्ष्य हैं. बच्ची ने जिन लोगों से मदद और संपर्क किया उनसे हमने विस्तृत कथन लिए हैं और यह सब हमारी विवेचना के भाग होंगे और अभियोजन में मदद करेंगे... उज्जैन की जनता के लिए नरेटिव फैलाने की कोशिश की जिसमें बताया गया कि लोगों ने बच्ची की मदद नहीं की. हमने जब जांच की तो पता चला कि मोहल्ले के लोगों ने आर्थिक मदद की थी. किसी ने 50 तो किसी ने 100 रुपए दिए थे. इससे अच्छा हो सकता था लेकिन उज्जैन के सभी जागरूक लोगों का आभार व्यक्त करते हैं."

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और रेप का अपराध दर्ज किया है. उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा. सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ के दौरान घटनास्थल और अन्य तथ्यों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है. इस पूरे मामले में एक अन्य युवक के खिलाफ भी साक्ष्य छिपाने का अपराध दर्ज किया गया है. 

एसआईटी कर रही मामले की जांच

बता दें कि पीड़िता को उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र स्थित एक सड़क पर खून से लथपथ पाई गई थी. उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी प्रारंभिक चिकित्सा जांच में पुष्टि हुई कि उसके साथ रेप किया गया है. पुलिस ने इससे पहले पांच आरोपियों को हिरासत में लिया था. घटना की आगे की जांच एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के माध्यम से की जा रही है.

पीड़िता रिकवर कर रही, सदमें में

इस बीच एनसीपीसीआर की सदस्य दिव्या गुप्ता ने ने पीड़िता से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि बच्ची ठीक हो रही है और रिकवर कर रही है. उन्होंने कहा कि घटना में लिप्त आरोपियों को उज्जैन पुलिस ने पकड़ा है और पूछताछ जारी है. बच्ची अभी भावनात्मक रूप से सदमे में है. बच्ची किसी से बात नहीं कर रही अंजान चेहरे को देखकर घबरा रही है और उसे हटाने के लिए कह रही है. वह चिकित्सीय रूप से रिकवर कर रही है लेकिन भावनात्मक रूप से सदमे में है.

MP Election 2023: '10 तक आ जाएगी कांग्रेस की लिस्ट', प्रियंका गांधी 5 अक्टूबर को एमपी के दौरे पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget