एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में ऑटो चालकों का RTO घेराव भी नहीं आया काम, जवाब मिला- जारी रहेगा अभियान

Ujjain News: उज्जैन में ऑटो वालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई आगे भी नहीं रुकेगी. आरटीओ ने 45 दिनों तक कार्रवाई में छूट दिए जाने की मांग को खारिज कर दिया है.

Ujjain News: उज्जैन में ऑटो वालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर आरटीओ का घेराव किया गया लेकिन आरटीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्रवाई आगे भी नहीं रुकेगी. उसने न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई का हवाला दिया. न्यायालय के निर्देश पर उज्जैन में ही नहीं बल्कि पूरे संभाग में ऑटो वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. नीमच, मंदसौर, देवास, उज्जैन में लगभग 1000 ऑटो वालों पर कार्रवाई हुई है. अभी तक हजारों की संख्या में ऑटो बिना परमिट और अन्य दस्तावेज के सड़कों पर दौड़ रहे थे. अवैध ऑटो पर अंकुश लगाने के लिए आरटीओ ने यातायात पुलिस के साथ अभियान चलाया.

RTO का ऑटो चालकों को कार्रवाई में छूट देने से इंकार

उज्जैन आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि उज्जैन में ही 500 से ज्यादा ऑटो जब्त किए गए हैं. मालवीय के मुताबिक 5280 ऑटो परिवहन कार्यालय में रजिस्टर्ड है, जबकि लगभग 3000 ऑटो के ही परमिट और अन्य दस्तावेज जारी हुए हैं. उन्होंने बताया कि कांग्रेस की नूरी खान के नेतृत्व में ऑटो चालकों ने मुलाकात की थी. इस दौरान ऑटो चालकों ने 45 दिनों तक कार्रवाई में छूट देने की मांग की लेकिन आरटीओ ने स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया. आरटीओ मालवीय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर की जा रही कार्रवाई को रोकने का अधिकार नहीं है.

अवैधानिक कार्य पर किसी प्रकार की नहीं मिलेगी मदद

ऑटो चालक राधेश्याम ने रसीद नहीं काटे जाने का आरोप लगाया. आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि ऑटो चालक नियमानुसार ऑनलाइन रसीद कटवा सकते हैं. उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ऑटो चालकों के परमिट बनाए जाने के निर्देश दिए. इसी कड़ी में ऑटो मालिकों आवेदन कर रहे हैं. अभी तक जिले भर में रजिस्टर्ड ऑटो के परमिट देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आरटीओ ने कहा कि नियमानुसार सहयोग किया जा रहा है, मगर अवैधानिक कार्य पर किसी प्रकार की मदद नहीं होगी.

आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि पूर्व में परिवहन विभाग रसीद बनाकर ऑटो छोड़ देता था मगर न्यायालय के निर्देश पर अब न्यायालय से ही ऑटो छोड़े जा रहे हैं. ऑटो के दस्तावेज नहीं होने पर 15000 रुपए तक का जुर्माना हो रहा है. परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उज्जैन संभाग से ऑटो के खिलाफ चलाए गए अभियान में 50 लाख रुपए तक राजस्व की वसूली होने की उम्मीद है.

Anti-Conversion Bill: कर्नाटक कैबिनेट ने धर्मांतरण रोधी विधेयक को दी मंजूरी, जानें क्या हैं प्रावधान?

ED Questioned Aishwarya Rai: 5 घंटे से ज्यादा चलती रही ऐश्वर्या राय बच्चन से ईडी की पूछताछ, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget