एक्सप्लोरर

Ujjain: कर्ज से डिप्रेशन में आकर सुसाइड करने मुंबई गया शख्स, बदमाशों के साथ मिलकर किया ये कांड

विजय चंद्रावल आत्महत्या के लिए मुंबई गया था. वहां मुंबई के बदमाशों के साथ मिलकर उसने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रचा. उज्जैन पुलिस ने अब तीनों को पकड़ लिया है.

Ujjain Police: बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री का खास समर्थक विजय चंद्रावल आत्महत्या करने के लिए मुंबई पहुंचा था. लेकिन मुंबई के बदमाशों के साथ उसने मेलजोल बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रचा. इस मामले में आरोपी शख्स और मुंबई के दो बदमाशों को उज्जैन पुलिस ने वारदात को अंजाम देते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है. 

लूटपाट की वारदात को दिया अंजाम 

माधव नगर सीएसपी हेमलता अग्रवाल ने बताया कि महेश पिता नारायण दास संगदानी निवासी रविंद्र नगर के घर में दो बदमाश खुद को पुलिस वाला बताकर घुस गए. बदमाशों ने हथियार की नोक पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया. इसके बाद उन्होंने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश मौके से ₹1 लाख की नकदी, चांदी के सिक्के सहित अन्य सामान लूटकर भाग निकले.

इस बात की जानकारी महेश संगदानी के परिवार वालों ने पुलिस को दी. पुलिस ने सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाते हुए बदमाशों की कार पकड़ ली. जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. इस मामले में पुलिस ने वेद नगर में रहने वाले बीजेपी नेता विजय चंद्रावल को गिरफ्तार किया. 

MP News: मध्य प्रदेश में 5.21 लाख लोगों का 'अपना घर का सपना' हुआ पूरा, PM Modi ने वर्चुअली कराया गृह प्रवेश

आरोपी से ये सामान हुआ बरामद 

विजय के साथ मुंबई के जोगेश्वरी में रहने वाले जगदीश कुमार और ताराचंद को भी गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से ₹100000 की नकदी, चांदी के सिक्के, एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक चाकू, सफेद रंग की कार सहित साढ़े ₹300000 का माल बरामद किया गया. आरोपी बीजेपी नेता विजय ने पुलिस को बताया कि वह कर्ज के बोझ तले दब गया था. अपना कर्ज नहीं चुकाने की वजह से वह डिप्रेशन में चला गया और आत्महत्या करने के लिए मुंबई गया था. इस दौरान उसकी पहचान दो आरोपियों से हुई. इसके बाद उन्होंने लूटपाट की योजना बनाई.

कोरोना ने तोड़ दी थी कमर

विजय चंद्रावाल ने पुलिस को बताया कि उसने लाखों रुपए का लोन लेकर जिम, कैफे हाउस और सलून खोला था लेकिन धीरे-धीरे सब बंद होने की कगार पर आ गए. कोरोना की वजह से उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा. उसके सभी प्रतिष्ठान किराए की दुकानों पर थे. इसकी वजह से उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा. उस पर काफी कर्ज था जिसके कारण वह परेशान था. 

कौन है मास्टरमाइंड 

पुलिस के मुताबिक आरोपियों को ऐसी संभावना थी कि महेश के घर से 10 लाख रुपए की नगद उन्हें मिल जाएगी. बताया जाता है कि 12 साल पहले विजय फरियादी की सेठी नगर स्थित किराने की दुकान पर काम करता था. इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड भी विजय ही है.

ये भी पढ़ें-

Madhya Pradesh के बालाघाट में सबसे महंगा मिल रहा है पेट्रोल, ऑयल कंपनियों ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget