एक्सप्लोरर

MP News: उज्जैन-जावरा रोड सिंहस्थ के पहले बन जाएगा फोरलेन, इन जिलों को मिलेगा फायदा

Ujjain News: सिंहस्थ 2028 तक उज्जैन-जावरा मार्ग को फोरलेन बनाने का काम शुरू हो गया है. इस फोरलेन से उज्जैन, रतलाम, इंदौर सहित आस-पास के जिलों को फायदा होगा और आवागमन का समय कम हो जाएगा.

MP News: उज्जैन-जावरा रोड सिंहस्थ 2028 के पहले फोरलेन करने की योजना पर अमल शुरू हो गया है. इस मार्ग के फोरलेन बन जाने से उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, देवास, इंदौर सहित कई जिले के लोगों को प्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलेगा. उज्जैन जावरा के बीच आवागमन की समय सीमा भी घट जाएगी. 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उज्जैन से जावरा के बीच टू लेन को फोरलेन बनाने की मंजूरी कई महीनों पहले दे दी थी. इस पर मुहर लग जाने के बाद अब सर्वे का काम शुरू हो गया है. उज्जैन से जावरा के बीच लगभग 102 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनना है, जिसका सर्वे कार्य भी चल रहा है.

उज्जैन से जुड़ने वाली सड़क हो रही है फोरलेन
यह फोरलेन बन जाने से उज्जैन से रतलाम, मंदसौर जिले का सफर कम समय में तय हो जाएगा. इसके अलावा उज्जैन से लगे इंदौर, देवास, शाजापुर के लोगों को भी रतलाम पहुंचने में कम वक्त लगेगा. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक उज्जैन से लगातार जुड़ने वाली सड़क फोरलेन हो रही है. उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन मंजूर है जबकि सभी मार्गों को फोरलेन किया जा रहा है.

सड़क दुर्घटना में 70 से ज्यादा लोगों की मौत
यदि पुलिस के दुर्घटना के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो उज्जैन-जावरा टू लेन पर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. इस मार्ग पर हर साल सड़क दुर्घटना में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है. फोरलेन बनने के बाद सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भी काफी कमी आने की उम्मीद है. 

सिंहस्थ के पहले सभी मार्ग होगा फोरलेन 
सिंहस्थ 2004 की तुलना में सिंहस्थ 2016 में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई थी.  इस बार सिंहस्थ 2028 में और भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन आने की संभावना है.  इसी के चलते सिंहस्थ 2028 के पहले उज्जैन को सड़क से जोड़ने वाले सभी मार्गों को फोन लेने कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी इस.संबंध में ऐलान कर दिया है.

ये भी पढ़ें: MP: लोकसभा चुनाव के बाद नए जेट की सवारी करेगी एमपी सरकार! इन सुविधाओं से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget