एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में किराना व्यापारी की पत्नी ने 2 बच्चों के साथ किया सुसाइड, दो की मौत, एक अस्पताल में

MP News: उज्जैन में किराना व्यापारी की पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना में महिला और उसकी एक बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दूसरी बेटी अस्पताल में है.

MP Suicide News: मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में किराना व्यापारी की पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाया. महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. इस घटना में महिला और उसकी एक बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरी बेटी जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. तराना थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि तराना के किराना व्यापारी सुनील परमार की ओर से सूचना मिली थी कि उनके मकान की ऊपरी मंजिल पर पत्नी और बच्चों ने फांसी लगा ली है.

जांच में जुटी पुलिस
इस सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की. इस घटना में सुनील परमार की पत्नी गायत्री और एक पुत्री हंसिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ढाई वर्षीय पुत्री प्रियांशी को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. ससुराल और मायके वालों की ओर से फिलहाल ऐसा कोई कारण सामने नहीं आया है जिसकी वजह से मृतका ने इतना बड़ा कदम उठाया. परिवार के लोगों ने बताया कि गायत्री दो साल पहले ही बीएड की डिग्री हासिल की थी. पुलिस परिवार वालों के बयान लेकर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.

फंदा फिसला और बच गई जान
पुलिस के मुताबिक गायत्री ने अपनी बेटी वंशिका और प्रियांशी के गले में फंदा डालकर खुद भी खुदकुशी कर ली. मौके पर प्रियांशी गंभीर हालत में मिली है जिसका इलाज चल रहा है. प्रियांशी का फंदा फिसलने की वजह से उसकी जान बच गई. हालांकि, डाक्टरों ने प्रियांशी की हालत को स्थिर बताया है लेकिन इस बात को लेकर चर्चा है कि प्रियांशी को भगवान ने बचाया है. 

ये भी पढ़ें-

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में बदली मानसून की दिशा, अब इन 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Jabalpur News: मिड-डे मील की खीर में मरा मेंढक मिलने के मामले में तीन को नोटिस जारी, जांच दल ने जताई ये आशंका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget